Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...

बालोद में टेंडर खुलने से पहले ही शुरू हुआ काम, इंटरनेशनल जंबूरी में ठेकेदार पर उठे सवाल

44

बालोद: जिले के ग्राम मालीघोरी में इस बार आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय रोवर-रेजर जंबूरी की तैयारियां शुरू होते ही विवादों में घिर गई हैं. आयोजन स्थल पर टेंडर खुलने से पहले ही निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाने से विभाग की व्यवस्था और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं. टेंडर प्रक्रिया स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जेम पोर्टल पर जारी की गई थी.

टेंडर प्रक्रिया में बीड खोलने की तारीख 20 दिसंबर शाम 5:30 बजे तय थी. मगर ठेकेदार ने इससे पहले ही निर्माण कार्य आरंभ कर दिया. इससे यह चर्चा जोरों पर है कि क्या ठेकेदार पहले से तय था और जेम पोर्टल की प्रक्रिया केवल औपचारिकता भर थी?

अधिकारी बोले, मुझे जानकारी नहीं: इस पूरे मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु मिश्रा ने कहा कि उन्हें केवल स्थानीय स्तर पर निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है, टेंडर प्रक्रिया की कोई जानकारी नहीं है. वहीं जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी ने भी कहा, टेंडर आमंत्रित किया गया था, लेकिन काम कैसे और किसके द्वारा शुरू हुआ, मुझे इसकी जानकारी नहीं है. मामला जांच का विषय है.

ठेकेदारों में नाराजगी: जेम पोर्टल के दस्तावेज बता रहे कि इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए कई कार्यों के टेंडर जेम पोर्टल पर लगाए गए हैं. इसके लिए जिला स्तरीय समिति भी गठित की गई है. ऐसे में अन्य ठेकेदारों ने सवाल उठाया है कि जब सभी को प्रतिस्पर्धा में शामिल किया गया था, तो कार्य आवंटन पहले से तय क्यों दिखाई दे रहा है?

कांग्रेस ने कहा गलत हुआ: पूरे मामले पर जब जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नजर आ रहा है कि काम पहले से ही तय लोगों को दिया गया है. भ्रष्ट्राचार की बू सामने आ रही है. इतने बड़े आयोजन में भी जिम्मेदार लोग केवल पैसे कमाने की जुगत में लगे है. मामले में जांच होनी चाहिए ताकि विश्वसनीयता बनी रहे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.