Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC-JSSC गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन: पलामू में दो फरार शिक्षकों के ठिकानों पर छापेमारी, दस... रामगढ़ भाजपा कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक, संगठन और सियासी हालात पर मंथन हजारीबाग में रिश्ते शर्मसार: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की गला घोंटकर हत्या; पुलिस ने दोनों... 'अटल जी के सदैव ऋणी रहेंगे झारखंडवासी': रांची में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और कर्मवीर सिंह न... धनबाद: SIR में मतदाताओं की मदद करेगी कांग्रेस, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को मिली नॉर्थ छोटानागपुर कैं... देवघर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा: NHM निदेशक आराधना पटनायक ने किया मोहनपुर CHC का निरीक्षण, संस... जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा विवाद: 20 अगस्त को सीएम आवास का घेराव करेंगे छात्र; सत्तापक्ष और विपक्ष मे... MMDR अमेंडमेंट बिल पर झारखंड में आर-पार के मूड में JMM, पूरे राज्य में बैठकों का दौर पखांजूर: गढ़चिरौली के आवासीय आश्रम में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत; पीड़ित परिजनों से मिले अन... एमसीबी को बड़ी सौगात: चैनपुर में 18.75 करोड़ की लागत से बनेगा एकीकृत जिला कार्यालय भवन, मंत्री श्याम...

होटल में मृत मिली महिला की मौत का मामला, मोबाइल फोन ने खोले चौंकाने वाले राज

26

लुधियाना : थाना सलेम टाबरी के अधीन आती दाना मंडी के होटल इंडो-अमेरिकन में 12 दिसम्बर को एक अर्द्धनग्न महिला का शव पुलिस ने बरामद किया था व होटल मैनेजर विकास ठाकुर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए महिला के बॉयफ्रैंड अमित निषाद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ में उपचाराधीन गिरफ्तार कर लिया था। मृतक महिला की पहचान रेखा के रूप में हुई व उसके भाई सरवन कुमार की निशानदेही के बाद आगे की जांच शुरू की गई।

अब मृतका रेखा के मोबाइल फोन से कई अहम खुलासे हुए हैं जिसमें अमित निषाद द्वारा 1 साल पहले उसके साथ कई बार जबरदस्ती दुष्कर्म करने की लिखित शिकायतें मिली हैं। रेखा ने हत्या आरोपी अमित निषाद पर गंभीर आरोप लगाए गए थे कि उसने थाना मेहरबान के इलाके में उसके साथ जबरदस्ती उसके घर में दुष्कर्म किया और बाद में उसे धमकाता रहा। मृतका के मोबाइल फोन में पुलिस कमिश्नर के नाम पर लिखी गई शिकायत भी बरामद की गई जिसमें उसने अमित निषाद पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

थाना मेहरबान की पुलिस को दी थी शिकायत, राजीनामा होने के भी सबूत

उसके फोन में थाना मेहरबान के एक पुलिस कर्मचारी की वीडियो भी बरामद हुई है जिस मामले में मेहरबान पुलिस द्वारा उसकी शिकायत पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई थी। बाद में उसका अमित निषाद के साथ राजीनामा होने के सबूत भी उसके मोबाइल फोन में मिले हैं परंतु उसे राजीनामे पर किसी भी पक्ष के हस्ताक्षर नहीं हुए हैं।

अपने बच्चों को भी अमित निषाद से बताया था खतरा

वहीं दूसरी तरफ मृतका के फोन में आरोपी अमित निषाद द्वारा दुष्कर्म करने के बाद उसके फोन से रेखा ने जो सबूत रखे हुए थे, उसे अपने मोबाइल फोन में ट्रांसफर करके रेखा का मोबाइल फोन रिसैट कर दिया गया था। मृतक रेखा ने अपने बच्चों को आरोपी अमित निषाद से खतरा बताया था जिस बारे में मृतक रेखा के मोबाइल फोन पर 9 नवम्बर 2024 की तारीख लिखी हुई थी परंतु आज तक उन शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई इस पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं।

मृतक रेखा के मोबाइल फोन में उसकी बड़ी बेटी की मौत होने के बारे में भी पता चला है और इस दौरान आरोपी अमित निषाद द्वारा उसका विश्वास हासिल किया गया और उसके साथ दोस्ती बनाई गई। अब आने वाला समय ही बताएगा कि इस रहस्य पर्दा कैसे उठेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.