Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...

नेपाल के भूकंप प्रभावित जाजरकोट जिले में ठंड से 5 व्यक्तियों की मौत

38

काठमांडू: नेपाल के भूकंप प्रभावित जाजरकोट जिले में तंबू में रह रही दो महिलाओं समेत पांच बुजुर्गों की कड़ाके की ठंड के कारण मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। पुलिस ने बताया कि तीन बुजुर्गों (एक पुरुष और दो महिलाओं) की शनिवार को मौत हो गई, जबकि दो अन्य की मौत शुक्रवार को हुई।

पुलिस ने कहा कि इन बुजुर्गों ने अलग-अलग तंबुओं में शरण ली थी क्योंकि इस महीने की शुरुआत में जिले में आए विनाशकारी भूकंप के कारण उनके घर रहने लायक नहीं रह गए थे। जाजरकोट में तीन नवंबर को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें कम से कम 153 लोग मारे गए थे और हजारों लोग बेघर हो गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.