Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana News: पूर्वांचल समाज की आस्था का सम्मान, अंबाला कैंट में छठ घाट के लिए मंत्री अनिल विज ने खो... Ludhiana MC Action: अवैध कॉलोनियों और डिफॉल्टरों पर नगर निगम सख्त, रजिस्ट्री, पानी-सीवर और बिजली कने... Ludhiana Police Raid: बहरीन की महिला से दुष्कर्म के आरोप में पूर्व SGPC सदस्य चावला पर शिकंजा, आनंदप... Ludhiana Crime: धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा में चोरी करने वाला अंतरराज्यीय महिला गिरोह गिरफ्तार,... Punjab Ration Card Update: राशन कार्ड में गलत जानकारी अब घर बैठे करें ठीक, सरकार ने शुरू की ऑनलाइन स... Punjab Health News: जालंधर में पैर पसार रहा स्वाइन फ्लू, एकता नगर के मासूम की रिपोर्ट पॉजिटिव; स्वास... Pathankot News: जम्मू-कटड़ा एक्सप्रेसवे का काम किसानों ने रुकवाया, पानी की निकासी और रास्तों को लेकर... आधी रात को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भारी बवाल: सोशल मीडिया मैसेज के बाद भड़का छात्रों का आक्रो... Dinanagar Accident News: गुरदासपुर-हरदोछनियां बाईपास पर दर्दनाक हादसा, 100 फीट दूर गिरी कार; युवक की... Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में सक्रिय हुआ वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, जानिए किन जिलों में होगी बारिश...

फरीदाबाद निकला दिल्ली धमाके का ‘कंट्रोल सेंटर’, बदरपुर बॉर्डर से ही कार में आया था डॉक्टर उमर

33

दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके का कंट्रोल सेंटर फरीदाबाद निकला है. हरियाणा के इस शहर से ही दिल्ली को दहलाने की साजिश रची गई. जिस आई20 कार में धमाका हुआ था उसमें डॉक्टर उमर सवार था. इसे मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. उमर बदरपुर से चांदनी चौक पहुंचा था. ब्लास्ट से पहले वह 3 घंटे तक कार को पार्किंग में खड़ी रखा.

कल सोमवार को फरीदाबाद में बड़ी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ था. जिस आई20 कार में ब्लास्ट हुआ वो भी दिल्ली में उसी तरफ बदरपुर बॉर्डर से एंट्री करते दिखी है, इसीलिए शक है कि कार में डॉक्टर उमर ही सवार था. बता दें कि बदरपुर फरीदाबाद से दिल्ली आने वाला रास्ता है.

फरीदाबाद से हुई थी इन डॉक्टरों की गिरफ्तारी

डॉ. मुजम्मिल शकील को पुलिस ने कुछ दिन पहले फरीदाबाद में गिरफ्तार किया था और उसके कमरे से अमोनियम नाइट्रेट, एक एके-47 राइफल और गोला-बारूद जब्त किया था. वह सीनियर डॉक्टर है और फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी के कैंपस में ही रहता था. पिछले तकरीबन साढ़े 3 साल से वह यहां रह रहा था.

डॉ. मुजम्मिल के अलावा लखनऊ की डॉक्टर शाहीन शाहिद को भी फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था. शाहीन मुजम्मिल की काफी करीबी है. और मुजम्मिल शाहीन शाहिद की गाड़ी से ही घूमता था. शाहीन शाहिद की गाड़ी से ही पुलिस को हथियार भी मिले.

डंप डेटा के जरिए कम्युनिकेशन का पता लगाया जा रहा

सोशल मीडिया पर जांच एजेंसियों की नजर है. कई इलाकों से डंप डेटा लिया जा रहा है. लाल किला के आसपास के एरिया में ऑपरेट हो रहे सभी मोबाइल फोन का डंप डेटा लिया जा रहा है. डंप डेटा से एजेंसियों को उन फोन नंबरों का सुराग हासिल हो सकता है जो इस कार धमाके से जुड़े होंगे.

लाल किला पार्किंग और उसके आसपास का भी डंप डेटा हासिल किया जा रहा है. जिस गाड़ी में धमाका हुआ उन्होंने किसी न किसी से तरह से आपस में बातचीत की होगी इसलिए पार्किंग फोन डेटा को अहम माना जा रहा है. फरीदाबाद में भी डंप डेटा के जरिए कम्युनिकेशन का पता लगाया जा रहा है कि कितने लोग आपस में कम्युनिकेशन कर रहे थे.

फरीदाबाद में होगी रेड

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को आशंका फरीदाबाद में मुज्जमिल की मदद स्लीपर सेल ने की. उनकी मदद से मुज्जमिल ने इतने बड़े पैमाने पर एक्सप्लोसिव जुटाया. फिलहाल पुलिस मुज्जमिल के मददगारों की तलाश में है. मुज्जमिल से कई एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं.

पूछ्ताछ से मिली जानकारी के आधार पर आज फरीदाबाद में रेड होगी. जम्मू कश्मीर पुलिस पहले से ही फरीदाबाद में मौजूद है. फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉक्टर शाहीना को जैश आतंकी संगठन का भारत मे महिला विंग और रिक्रूटमेंट तैयार करने जिम्मा सौंपा गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.