Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

60 साल की उम्र में राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में सोने पर लगाया निशाना, रेवाड़ी की सुषमा यादव ने रचा इतिहास

29

रेवाड़ी: किसी ने सच ही कहा है कि जज़्बा उम्र का मोहताज नहीं होता। इस कथन को रेवाड़ी के सेक्टर-3 की निवासी सुषमा यादव धर्मपत्नी अनिल यादव ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से चरितार्थ कर दिखाया है। नई दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 11 से 18 दिसंबर तक आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में सुषमा यादव ने 10 मीटर सीनियर महिला पिस्टल (सीनियर मास्टर्स वर्ग) में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल व्यक्तिगत सफलता हासिल की, बल्कि इस वर्ग में हरियाणा प्रदेश को पहली बार गोल्ड मेडल दिलाकर इतिहास रच दिया।

उनकी इस शानदार उपलब्धि से रेवाड़ी जिला ही नहीं, पूरा हरियाणा प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। एक कुशल गृहिणी होने के साथ-साथ सुषमा यादव ने यह सिद्ध कर दिया कि दृढ़ संकल्प, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।

सुषमा यादव ने खेल, शिक्षा और पारिवारिक संतुलन को बनाए रखते हुए प्रदेश के लिए प्रेरणा स्रोत उदाहरण दिया। इससे पहले सुषमा यादव ने देहरादून में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेकर क्वालीफाई किया था। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी उन्होंने इसी वर्ग में राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।

सुषमा यादव ने खेल, शिक्षा और पारिवारिक संतुलन को बनाए रखते हुए प्रदेश के लिए प्रेरणा स्रोत उदाहरण दिया है। आज जब हरियाणा प्रदेश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान चल रहे हैं, ऐसे समय में सुषमा यादव जैसी महिलाएं यह संदेश देती हैं कि महिलाएं स्वयं आगे बढकऱ न केवल अपने लक्ष्य हासिल कर सकती हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ी विशेषकर बेटियों को भी आगे बढऩे की प्रेरणा दे सकती हैं। अपनी इस गौरवपूर्ण सफलता का श्रेय सुषमा यादव ने अपने कोच रमन तथा अपने परिजनों को दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.