Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

कार की बोनट पर रखकर युवक-युवती तलवार से काट रहे थे Cake, तभी पुलिस पहुंच गई… फिर थाने में मना ‘HAPPY BIRTHDAY’

17

कोरबा: बीच सड़क पर खुलेआम जन्मदिन मनाने का ट्रेंड इन दिनों युवाओं में बढ़ता जा रहा है। सड़क के बीच में गाड़ी लगाकर केक काटना और शोर मचाने की घटनाएं आए दिन सामने आते रहती हैं। ऐसा ही कुछ ऐसी ही एक बर्थडे कोरबा शहर में भी मन रहा था, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मजा किरकिरा कर दिया।

दोस्त के जन्मदिन का केक तलवार से काट पाते, इसके पहले ही पुलिस ने युवक- युवतियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। बाद में सभी को थाना लाने के साथ ही उनके स्वजन को बुला कर समझाइश देकर सौंपा गया। घटना मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि जांजगीर- चांपा जिले से कुछ युवक एवं नाबालिग स्कॉर्पियों और अर्टिगा कार में सवार होकर कोरबा पहुंचे। यहां मुड़ापार स्थित हेलीपेड पर अपने कुछ मित्रों के साथ एक नाबालिग का जन्मदिन पर केक काटने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। वाहन में लगे साऊंड सिस्टम से तेज आवाज में गाना बजाया जा रहा था। कार की बोनट में केक रख कर तलवार का प्रदर्शन करने लगे।

राजनीतिक पहुंच दिखाकर डराने की कोशिश

इन बिगड़े नवाबों को उम्मीद नहीं थी कि केक काटने से पहले पुलिस पहुंच जाएगी। हथियार लहराने की सूचना किसी ने मानिकपुर पुलिस को दे दी। आनन-फानन में युवकों ने वाहन के अंदर तलवार को छिपा दिया। युवतियां भी वाहन के अंदर बैठ गई। स्थल पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की, साथ ही वाहन की जांच की तो तलवार मिली। इस दौरान एक ने राजनीतिक पहुंच और रसूख का हवाला देते हुए पुलिस पर दबाव बनाने की भी कोशिश की, पर पुलिस के सामने उसकी नहीं चली।

पुलिस सभी को लेकर मानिकपुर चौकी पहुंची। स्थानीय नाबालिग लड़कियों के स्वजन को बुलाकर उन्हें सख्त हिदायत के साथ सुपुर्द किया। मुख्य आरोपी युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। नियमों के उल्लंघन पर वाहनों का चालान काटा गया।

अभिभावकों की लापरवाही

बाल कल्याण समिति के सदस्य मनोज ठाकुर का कहना है कि अभिभावकों की लापरवाही आ रही सामने आ रही है। स्वजन की ढिलाई के कारण ही बच्चे इस तरह की गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। देर रात बच्चों का बाहर रहना और हथियारों के साथ जश्न मनाना चिंताजनक है। अभिभावकों को अपने बच्चों की संगति और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखनी चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.