Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत पर गरमाई राजनीति, बीजेपी ने की सीबीआई जांच और आरोपी की ... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वैवाहिक विवाद मामले में पति की मां और बहन को दी राहत— आपराधिक कार्यवा... झारखंड-बिहार का 10 लाख का इनामी नक्सली संजय गोदराम मुंबई से गिरफ्तार, एटीएस ने की बड़ी कार्रवाई अमृतसर में खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी— सांस के मरीजों के लिए... पंजाब में छुट्टियों से भरा रहेगा नवंबर का महीना, दिवाली से लेकर गुरुपर्व तक जानें कब-कब बंद रहेंगे स... चंडीगढ़ में नवंबर की शुरुआत में भी गर्मी का अहसास, अधिकतम पारा सामान्य से ऊपर— जानिए आने वाले दिनों ... मोहाली में 'आप' पार्षद के पति से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 2 करोड़ की फिरौती मांग, जान से मारने ... त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उत्तर रेलवे का बड़ा कदम, चंडीग... जालंधर में बेखौफ दौड़ रहे बिना नंबर और फिटनेस के वाहन, बिल्डिंग मैटेरियल ढोने वाले वाहन बन रहे लोगों... नशों के खिलाफ लड़ने वाले परविंदर सिंह झोटा का चंडीगढ़ PGI में पोस्टमार्टम शुरू, 5 डॉक्टरों का पैनल क...

पुरानी रंजिश ने फिर छीन लीं 2 जिंदगियां, चाचा-भतीजे की हमलावरों ने की बेरहमी से हत्या

33

कैथल: कैथल जिले के गांव पाई में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर दो जिंदगियां छीन लीं। बदमाशों ने पहले 38 वर्षीय राजेंद्र को पूंडरी जाते समय जटहेड़ी के पास गोलियों से भून दिया, इसके बाद आरोपी पक्ष के लोग गांव में पहुंचकर 65 वर्षीय वीरभान को भी मौत के घाट उतार गए। दोनों हत्याओं से गांव में दहशत का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार राजेंद्र पूंडरी की ओर जा रहा था, तभी जटहेड़ी के नजदीक आरोपियों ने राजेंद्र को खेत में दौड़ा–दौड़ा कर गोलियां मारीं। बताया जा रहा है कि जान बचाने के लिए वह खेतों की ओर भागा, लेकिन बदमाशों ने पीछा करके उसे वहीं ढेर कर दिया। वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर फूट–फूट कर रो पड़े।

दो हत्याओं से पूरे गांव में अफरा–तफरी का माहौल

इधर इस वारदात के कुछ समय बाद ही आरोपी गांव पाई में पहुंच गए। बताया जाता है कि उस समय वीरभान खेतों में अमावस्या पर पूजा–अर्चना कर वापस लौट रहे थे। बदमाशों ने अचानक उस पर हमला कर गोलियां दाग दीं। गंभीर रूप से घायल वीरभान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लगातार दो हत्याओं से पूरे गांव में अफरा–तफरी का माहौल हो गया।

गांव के लोगों के अनुसार 2012 में पाई गांव में जमीनी विवाद को लेकर डबल मर्डर हुआ था। तब से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी। शुक्रवार की घटना को उसी पुरानी दुश्मनी का नतीजा माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुराने विवाद और आपसी रंजिश के एंगल से मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.