Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

रांची में नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

18

रांचीः राजधानी के लोअर बाजार इलाके में रहने वाली एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. 21 वर्षीय सजबीन परवीन का शव उसके कमरे में संदेहास्पद हालत में मिला है. परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को मार कर आत्महत्या का रूप दिया गया है.

क्या है पूरा मामला

रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के रमजान कॉलोनी में अपने सुसराल में रह रही नवविवाहिता सजबीन परवीन का शव संदिग्ध हालत में उसके कमरे में मिला. जैसे ही परवीन की मौत की जानकारी उसके मायके वाले को हुई, उन्होंने आनन-फानन में रांची पहुंचकर जमकर हंगामा किया. इस दौरान ससुराल पक्ष और मायका पक्ष के बीच मारपीट भी हुई.

मामले की जानकारी मिलते ही लोअर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. मृतक परवीन के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल में काफी प्रताड़ित किया जा रहा था. बार-बार उसे मायके से अपना हिस्सा मांगने के लिए दबाव बनाया जा रहा था. जब ससुराल वाले अपने मकसद में कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने उनकी बेटी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दे दिया.

मौत की जांच शुरू

वहीं लोअर बाजार पुलिस भी मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर कर रही है. लोअर बाजार थाना प्रभारी रणविजय शर्मा ने बताया कि आत्महत्या का समय सोमवार की रात के 8:00 बजे का है, लेकिन परवीन के ससुराल वालों ने पुलिस को इसकी जानकारी रात के करीब 2:00 बजे दी. यही वजह है कि मामले को संदेहास्पद मानते हुए हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच की जा रही है.

परवीन के पति को फलहाल हिरासत में रखा गया है. लोअर बाजार थाना प्रभारी ने बताया कि परवीन के परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन अभी तक नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद उस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. जिस कमरे से परवीन का शव बरामद किया गया है उस कमरे की एफएसएल जांच भी करवाई गई है.

13 जून 2025 को हुई थी शादी

सजमीन परवीन के भाई ने बताया कि 13 जून 2025 को उनकी बहन की शादी रांची में एक होटल में बड़े ही धूमधाम के साथ की गई थी. लेकिन उसकी बहन का शौहर जहीर शादी के बाद से ही उसकी बहन को प्रताड़ित करने लगा. उस पर मायके से संपत्ति का हिस्सा मांगने के लिए दबाव बनाया जाता था, साथ ही साथ अलग-अलग समय पर पैसे की डिमांड भी की जाती थी. परिजनों ने परवीन के मौत की गहराई से जांच करने का आग्रह पुलिस से किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.