Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IIT Bombay Student Death: साहिल वाकोडे की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, क्राइम ब्रांच के लिए आईफोन... Dholpur Court Action: धौलपुर कोर्ट की सख्त कार्रवाई, 3 दिन अवैध हिरासत में रखने पर थानाधिकारी और जां... UP Assembly Election 2027: पश्चिमी यूपी में दल-बदल की राजनीति तेज, सपा-कांग्रेस में शामिल हुए कई दिग... Jaisalmer Crime News: पोकरण में नाबालिग बेटी के 2 लाख में सौदे और जबरन शादी का खुलासा, पुलिस ने एक घ... MP Tribal Rights Dispute: जनजातीय मंत्री दुर्गादास उइके ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; PCCF के आदेश क... Jammu and Kashmir Assembly: राज्य का दर्जा बहाल करने के प्रस्ताव पर सियासत तेज, उमर अब्दुल्ला बोले- ... Election Commission Row: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशव्याप... Sangrur Crime News: संगरूर में खौफनाक वारदात, इंस्टाग्राम प्रेमी के चक्कर में मां ने 3 मासूम बच्चों ... Indore Gorilla Piyush Parmar Story: दिन में 25 किलो का 'गोरिल्ला' बन मनोरंजन, रात में पुलिस भर्ती की... Punjab School Education: पंजाब में अध्यापकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाने पर रोक, शिक्षा विभाग ...

पंजाब के इस जिले में 5 डिग्री से भी नीचे गिरा तापमान, एडवाइजरी जारी

30

बठिंडा : ठंड ने लगातार अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू कर दी है व आए दिन तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। जहां पिछले दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सैल्सियस के नजदीक रहा वहीं सोमवार को तापमान और गिरकर 4.8 डिग्री सैल्सियस पर आ गया। दूसरे दिन भी बठिंडा व आसपास के इलाके में गहरी धुंध देखने को मिली जबकि धूप भी मद्धम रही।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पारा और गिरने व सर्दी की पकड़ और मजबूत होने का अनुमान है। बढ़ती सर्दी को देखते हुए सेहत विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। सिविल सर्जन बठिंडा डॉ. तपिंदरजोत ने कहा कि सर्दियों के कारण पिछले कुछ दिनों में तापमान में काफी कमी आई है। इसलिए बुजुर्गों और छोटे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। बुजुर्गों और दिल के मरीजों को सुबह और देर शाम को ज्यादा ठंड में घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। इस मौसम में छोटे बच्चों को निमोनिया होने का भी खतरा रहता है। निमोनिया से बचाव के लिए, सर्दियों में बच्चे का शरीर ढका रहना चाहिए, जितना हो सके गर्म ऊनी कपड़े पहनाने चाहिए। शरीर का तापमान बैलेंस बनाए रखने के लिए हेल्दी खाना खाना जरूरी है। स्किन को रूखेपन से बचाने के लिए तेल, पैट्रोलियम जैली और बॉडी क्रीम लगाएं। साथ ही उन्होंने बताया कि बंद कमरों में स्टोव, अंगीठी, हीटर वगैरह से बचना चाहिए क्योंकि इनके कारण कमरे में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है व यह कभी-कभी जानलेवा भी हो सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.