Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

‘सौ चूहें खाकर बिल्ली हज को चली’…वोट चोरी पर INLD प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा का कांग्रेस पर साधा निशाना

5

रोहतक : इनेलो पार्टी को कांग्रेस पार्टी का वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा रास नहीं आ रहा है। इनेलो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा का कहना है कि कांग्रेस पार्टी को क्या अब वोट चोरी नजर आई है, यह तो वही बात हुई कि सौ चूहें खाकर बिल्ली हज को चली। कांग्रेस पार्टी ने अपनी सत्ता के दौरान सत्ताधारी सरकारों को तोड़कर, अपनी सरकार बनाना, बहुमत पाए दलों को शपथ न लेने देना, इमरजेंसी लगाकर देश के बड़े-बड़े नेताओं को जेल के अंदर बंद करना। यह सब  कांग्रेस पार्टी ने अपनी सत्ता के दौरान किए थे और अब वोट चोरी के आरोप लगा रहे हैं। रामपाल माजरा आज रोहतक में स्थित इनेलो कार्यालय के अंदर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे।

2026 तक पूरे हरियाणा में इनेलो पार्टी की लहर होगी- रामपाल माजरा

उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा प्रदेश सरकार के दौरान घोटालों की भरमार रही है। चाहे वह धान घोटाला हो, शराब घोटाला हो या फिर रजिस्ट्री घोटाला। इसकी लिस्ट काफी लंबी है और इन सब घोटालों में भारतीय जनता पार्टी के नेता अधिकारी व कर्मचारी शामिल है। जिनकी लिस्ट काफी लंबी है और ऐसे ही मुद्दों को लेकर इनेलो पार्टी सड़क पर लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती को लेकर काम चल रहा है और 2026 तक पूरे हरियाणा में इनेलो पार्टी की लहर होगी। इस दौरान अन्य पार्टियों से नेता इनेलो पार्टी में शामिल भी होंगे।

साथ ही उन्होंने जेजेपी को जवाब देते हुए कहा कि चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने अपने जीते जी ही इनेलो पार्टी की कमान अभय सिंह चौटाला को दे दी थी और आम जनता के सामने यह मैसेज दिया था कि उनके राजनीतिक वारिस अभय सिंह चौटाला ही है। अब पोस्टर तो बड़े नेताओं के कोई भी लगा सकता है। हम तो चाहते हैं कि चौधरी देवीलाल और ओमप्रकाश चौटाला का फोटो बीजेपी और कांग्रेस पार्टी भी अपने बैनर पर लगाएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.