Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

मारपीट कर दो युवकों से लूट, केस दर्ज

30

गुड़गांव: गुड़गांव में दो अलग-अलग स्थानों पर युवकों से मारपीट कर लूट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-65 थाना पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप से एमपी के सागर जिले के रहने वाले राजा ने बताया कि वह वर्तमान में गुड़गांव के बेगमपुर में रहता है। कल रात को वह बहरामपुर के पास से गुजर रहा था तो दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट कर 1500 रुपए लूट लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, सेक्टर-29 थाना पुलिस को दी शिकायत में डीएलएफ फेज-2 निवासी वैभव अग्रवाल ने बताया कि 12 दिसंबर को वह लेजरवैली पार्क के पास से जा रहा था कि दो युवकों ने उसके साथ मारपीट कर उसकी तीन तोले की सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 304 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.