Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,... Mahasamund Salary Scam: लिपिक बना फर्जी 'व्याख्याता', 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख ... Rekha Gupta and Arvind Kejriwal Voter Notice: दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस पर चुनाव आयोग... Delhi Crime News: कालकाजी थाना क्षेत्र में हुई झड़प के बाद प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल की मौत, पुलिस...

सियालकोट में आतंकियों के खिलाफ BSF का एक्शन,लॉन्च पैड को किया तबाह

30

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तान लगातार भारत पर हमले की नाकाम कोशिशें कर रहा है. पाकिस्तान ने पिछले 24 घंटों में 26 से ज्यादा जगहों पर हमले की कोशिश की है. भारत पाकिस्तान के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. पाकिस्तान ने जम्मू सेक्टर में BSF की पोस्टों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी थी.

पाकिस्तान की तरफ से हो रहे हमलों के जवाब में भारतीय सेना ने अखनूर क्षेत्र के सामने पाकिस्तान के सियालकोट जिले के लूनी में आतंकवादी लॉन्च पैड को बीएसएफ ने पूरी तरह से नष्ट कर दिया है. ये कार्रवाई पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी के बाद की गई है. इसका वीडियो अब सामने आया है.

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया है. इसमें पाकिस्तान के सियालकोट में आतंकी लॉन्च पैड की फुटेज है, जिसे BSF ने तबाह कर दिया है. ड्रोन यहीं से दागे जा रहे थे. पाकिस्तान लगातार भारत के कई इलाकों में हमले की कोशिश कर रहा है. पंजाब के जालंधर ग्रामीण के एक गांव के खेत में मिसाइल के हिस्से मिले. पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं.

पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों में तनाव

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. ये तनाव हर रोज बढ़ता जा रहा है इसके साथ ही पाकिस्तान कई गीदड़ भभकी भी दे रहा है. पाकिस्तान की तरफ से भारत के कई शहरों पर हमले की कोशिश की गई. इसके साथ ही पाक ने दिल्ली को भी निशाना बनाने की नापाक कोशिश की है. इसे भारतीय सेना ने और डिफेंस सिस्टम में नाकाम कर दिया है.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर की अशांत सीमा पर पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी भारी गोलाबारी जारी रही, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई. बीएसएफ ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को विफल करते हुए सात आतंकवादियों को मार गिराया था. सेना ने कहा कि भारतीय सेना ने उन्नत प्रणालियों की मदद से उनमें से कई को मार गिराया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.