श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कांग्रेस जिला अध्यक्ष मांगीलाल फौजी सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा राजस्थान में हुआ, जहां वह राहुल गांधी की रैली में शामिल होने के बाद अपने बेटे राजा बैरवा और अन्य साथियों के साथ लौट रहे थे। तेज रफ्तार में उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चार लोग घायल हुए।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उनका इलाज जारी है। घायल सभी लोगों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
कांग्रेस नेताओं और स्थानीय जनता में हादसे को लेकर चिंता की लहर है। हादसे की सही वजहों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.