Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Crime: पाकुड़ में ग्राम प्रधान की बेरहमी से हत्या; टोना-टोटका के शक में रिश्तेदार ने टांगी... Ambedkar Nagar News: अंबेडकर नगर भूमाफिया बुलडोजर कांड; शासन तक पहुंची गूंज, पुलिसकर्मियों पर गिरी ग... Saharanpur BJP News: सहारनपुर में दलित कार्यकर्ता के घर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन; अजब सिंह के स... BJP Campaign Strategy UP: जाति बनाम ध्रुवीकरण: यूपी में क्यों बढ़ी बीजेपी-संघ की चिंता? नितिन नबीन औ... HP High Court News: लंबे समय तक साथ रहने के आधार पर दूसरी पत्नी को नहीं कर सकते पेंशन से वंचित: हाईक... Kullu News: आनी उपमंडल में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; जाबोड़ा गांव के 4 युवक... Rajasthan HC Hearing: निकाय चुनाव से पहले देर रात खुला राजस्थान हाईकोर्ट; पार्षदों की गिरफ्तारी पर ल... Nagaur Mundwa Election: मुंडवा नगरपालिका चुनाव में BJP प्रत्याशी को मिला 'जीरो' वोट! 10 पार्षद होने ... Pratapgarh Mining Mafia: प्रतापगढ़ में खनन माफिया का दुस्साहस! डंपर से कुचलकर रेंजर प्रताप सिंह चुंड... Maharashtra Drought Update: नांदेड जिले में सूखे जैसे हालात, फसल खराब होने से आर्थिक संकट में फंसे क...

कमरे में पलंग के नीचे छिपकर बेटी को कपड़े बदलते देख रहा था ‘पिता’, मां ने रंगे हाथों पकड़ा

27

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने सौतेले पिता पर छेड़छाड़ और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंची और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित युवती के अनुसार, उसकी मां ने करीब 15 साल पहले तलाक के बाद विश्वपाल नाम के व्यक्ति से दूसरी शादी की थी। शादी के बाद से ही सौतेला पिता पिछले 2–3 वर्षों से उस पर बुरी नजर रख रहा था, लेकिन मां के कारण वह सब कुछ सहती रही।

शनिवार शाम युवती अपनी सहेली के घर से लौटकर नहाने के बाद कमरे में कपड़े बदल रही थी, तभी उसे अहसास हुआ कि सौतेला पिता पलंग के पीछे छिपकर उसे देख रहा है। जब युवती ने विरोध किया और शोर मचाया, तो रसोई में काम कर रही मां कमरे में पहुंची।

आरोप है कि विरोध करने पर सौतेले पिता ने पहले मां के साथ मारपीट की, फिर युवती का हाथ पकड़कर उसे अपनी ओर खींचा और उसके साथ भी हिंसा की। घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.