Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

Action में नगर निगम, Tax नहीं भरने वालों की बिल्डिंग की सील

20

अबोहर: अबोहर के एस.डी.एम.-कम-नगर निगम कमिश्नर ने प्रॉपर्टी टैक्स के देनदारों पर वीरवार को कड़ी कार्रवाई की और जिन देनदारों ने अग्रिम नोटिस के बाद भी अपना टैक्स जमां नहीं करवाया उनके प्रतिष्ठानों को सील करवाया। वहीं आधा दर्जन लोगों ने खुद ही निगम में जाकर करीब 6 लाख रुपए की राशि जमा करवाई।

जानकारी के अनुसार एस.डी.एम. कृष्ण पाल राजपूत निगम के अमले और पुलिस प्रशासन की टीम सहित आज शहर के उन बड़े दुकानदारों के दुकानों पर पहुंचें जिनको कई बार सूचित किए जाने के बाद भी प्रापर्टी टैक्स नहीं जमा करवाया। आज वे करीब 50 लोगों की टीम सहित उनकी दुकानों पर पहुंचे तो दुकानदारों ने चैक काट कर दिए।

एस.डी.एम. ने हनुमानगढ़ रोड स्थित अबोहर गैस एजैंसी पर गए तो वहां के संचालकों ने तुरंत 1.32 लाख का चैक काटकर निगम अधिकारियों को दिया ताकि उनके प्रतिष्ठान को सील होने से बचाया जा सके। वहीं, निगम की टीम ने इसी मार्ग स्थित जय मां शक्ति स्टील वर्कर्स पर गए लेकिन मालिक द्वारा मौके पर चैक देने में असमर्थता जताई तो नगर निगम स्टाफ के के साथ गए पुलिस कर्मचारियों ने वहां पर काम करने वाले लोगो को बाहर निकालते हुए प्रतिष्ठान को सील कर दिया। एस.डी.एम. ने कहा कि ऐसी करीब दर्जन भर प्रापर्टियां है जिनका लाखों रुपए का टैक्स बकाया पड़ा है। उनसे टैक्स एकत्र कर शहर के विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि सील करने की प्रक्रिया से बचने के लिए जिन लोगों ने निगम का टैक्स देना है वे खुद ही निगम में जमा करवा दें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.