Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग...

Ludhiana में पिता ने 13 साल की बेटी को किया Pregnant, ऐसे खुली पोल

25

लुधियाना: थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने एक सौतेले पिता पर 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोप है कि सौतेले पिता ने बेटी को 4 माह का गर्भवती बना दिया है। इलाका पुलिस ने आरोपी की पत्नी के बयान पर केस दर्ज किया है।  जांच अधिकारी सुलक्खन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पीड़ित महिला थाने आई । जिसका आरोप है कि उसके पति ने 13 साल की उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बना दिया है।

उसका पति अक्सर उनके साथ मारपीट करता है। करीब 4 महीने पहले उसका पति बहला फुसला कर बेटी को फैक्टरी ले गया था। जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अली अहमद मूल रुप निवासी मेरठ के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जिसके अदालत समक्ष पेश कर रिमांड हासिल किया है। वहीं इस केस में पीड़ित महिला की अब नई कहानी सामने आ रही है। पुलिस को बयान देकर पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाने वाली महिला अपने बयान से मुकर रही है।  पंजाब केसरी से बातचीत के दौरान उसने बताया कि पति अली अहमद अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। अली के साथ उसकी दूसरी शादी है। जबकि अली ने भी उसके साथ दूसरी शादी रचाई है।  6 साल पहले पति अली से उसे एक बेटी पैदा हुई । अली ने 15 दिन की बेटी को अपनी पहली पत्नी को सौंप दिया।  इस बात को लेकर भी वह अपने पति से नाराज थी। जिस कारण उसने पुलिस के सामने बेटी के गर्भवती होने का इल्जाम अपने पति अली अहमद पर लगा दिया।

डाक्टर ने बताया बेटी गर्भवती
आरोपी की पत्नी ने बताया कि उसकी बेटी की कई दिन से तबीयत ठीक नही थी। अक्सर उसके पेट में दर्द होता था। 2 नवंबर को डाक्टरी मुआयने के दौरान पता चला कि बेटी गर्भवती है । करीब 3 दिन पहले उसके पति ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की थी। जिसके बाद बेटी के गर्भवती होने का आरोप उसने पति पर जड़ दिया।

पीड़त लड़की केसाथ पार्क में हुआ दुष्कर्म
दुष्कर्म की शिकार लड़की से पंजाब केसरी की टीम ने जब बातचीत की तो पता चला कि करीब 4 महीने पहले पीडि़त लड़की साईकल पर घूमने निकली। जिसे पार्क में एक लड़का मिला। जिसने चाकलेट का लालच देकर उसके साथ दोस्ती की। चाकलेट खाने के बाद उसे होश नही रहा । जब आंख खुली तो वह पार्क के बैंच पर सो रही थी।इस दौरान आरोपी ने उसकेसाथ दुष्कर्म किया था। डर के कारण उसने इस बात को किसी भी पारीवारिक सदस्य के साथ शेयर नही किया।

मेरे पिता अच्छे इंसान है
पंजाब केसरी से बातचीत के दौरान दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता ने बताया कि उसके पिता अच्छे इंसान है। उसके पिता ने दुष्कर्म नही किया है। वह अपने पिता से बहुत प्यार करती है। थाने में जब उसकी मां ने पिता के खिलाफ बात कही तो उसने भी मां की हां में हां मिला दी। उसके पिता को पुलिस ने बंद कर रखा है। प्लीज मेरे पिता को छोड़ दो।

असली आरोपी की नही हुई पहचान
शिकायतकर्ता महिला के बयान पर भले ही पुलिस ने अली अहमद के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो ए्क्ट जैसे संगीन आरोप में केस दर्ज कर लिया है ,परंतु जिस प्रकार महिला ने अपने बयान बदले है । उसके बाद असली आरोपी को ढूंढना भी पुलिस के लिए चैलेंज होगा। आनन फानन में भले ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया हो परंतु पुलिस की आखिरी दौड़ असली आरोपी तक ही पहुंच कर उसे बेनकाब करने से होगी।

महिला के बयान पर दर्ज हुआ है मामला- थाना प्रभारी
इस संबधी थाना डिवीजन नंबर 3 प्रभारी इंस्पैक्टर पवन कुमार ने बताया कि लड़की का सिवल अस्पताल में मेडीकल हुआ है। जिसमें 13 साल की बच्ची 4 माह की गर्भवती है। लड़की की मां ने पुलिस को बयान दिए है कि उसके पति ने ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बाद ही केस दर्ज किया गया है।  शिकायतकर्ता महिला अपने बयानों से मुकर रही है। इस बात की उन्हें जानकारी नही है। इस सबंधी में केस के जांच अधिकारी सुल्कखन सिंह से बात करेंगे। फिलहाल की जांच में लड़की के साथ दुष्कर्म व गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने केस की संजीदगी को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर केस दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.