Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तेलंगाना के संगारेड्डी में ठगी का अनोखा मामला, परिवार के दोष दूर करने के नाम पर सोने के गहने और नकदी... उन्नाव में महिला ने दामाद के साथ भागने से पहले की बड़ी हेराफेरी, कोठरी में जमीन खोदकर ले उड़ी सोना-च... उडुपी के ऐतिहासिक बालेकुद्रु मठ की मूर्तियां चोरी, स्वामी और कर्मचारियों पर FIR दर्ज— ताला लगाकर फरा... बिहार के समस्तीपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, 3 महीने पहले हुई शादी वाले युवक को सिर में मारी 3 ... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस और कैबिनेट रूम को घोषित किया... आज है धनतेरस, शाम के इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा— घर आएगी बरकत ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की रोमांटिक एंट्री ने लूटी महफिल, रेड कारपेट पर दिखा रॉयल अंदाज पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत गिरने के मामले में 3 ठेकेदार गिरफ्तार, सीएम रेखा गुप्ता ने द... न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज डेवन कॉनवे चोट के चलते भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट में आया भारी भूचाल, न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में बिकवाली के तूफान से ...

हनुमानगढ़ में भयंकर बवाल! एथेनॉल फैक्ट्री पर किसानों का प्रदर्शन उग्र, आगजनी और लाठीचार्ज में 18 गाड़ियां फूंक दीं, 50 किसान घायल

31

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के राठीखेड़ा में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर किसानों का विरोध बढ़ता जा रहा है. बुधवार को ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा. आगजनी करते हुए प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की. तनाव को देखते हुए गुरुवार को भी इलाके में भारी पुलिसबल की तैनाती है. पूरा इलाका छावनी में तब्दील है. साथ ही क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है.

राठीखेड़ा क्षेत्र में 450 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली एथेनॉल फैक्ट्री का किसान पिछले 15 महीनों से विरोध कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि इस प्लांट से इलाके में प्रदूषण बढ़ेगा, भूजल स्तर पर असर पड़ेगा और खेती को नुकसान होगा. हनुमानगढ़ के एसपी हरीशंकर ने कहा कि हिंसा में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, वहीं कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. बवाल करने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी.

फैक्ट्री की चहारदीवारी तोड़ी

बुधवार को दोपहर टिब्बी एसडीएम कार्यालय के सामने किसानों की एक बड़ी सभा हुई. इसके बाद शाम करीब चार बजे हजारों किसान ट्रैक्टरों के साथ राठीखेड़ा में निर्माणाधीन फैक्ट्री साइट पर पहुंच गए और दीवार गिरा दी. इसी दौरान पुलिस से टकराव की स्थिति बन गई, जो बाद में हिंसक रूप ले गई. आक्रोशित भीड़ ने 18 वाहनों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी.

50 से अधिक किसान घायल

स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. 50 से अधिक किसान घायल हो गए, जबकि संगरिया क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया भी चोटिल बताए जा रहे हैं.

प्रशासन की ओर से पहले भी 18 नवंबर को किसानों को हटाने के लिए कार्रवाई की गई थी और इलाके में धारा 163 लागू की गई थी, जिसके बाद फैक्ट्री की चहारदीवारी का निर्माण फिर से शुरू कराया गया था.

कांग्रेस ने साधा निशाना

कांग्रेस ने इस पूरे मामले में सरकार पर हमला बोलते हुए चेतावनी दी है कि जब तक फैक्ट्री को बंद नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा. उधर, प्रशासन शांति बहाली की कोशिशों में जुटा है और हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है. राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हनुमानगढ़ के टिब्बी में किसान आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. आंदोलन में किसानों की आवाज उठाने वाले युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री अभिमन्यु पूनिया के घायल होने की खबर बेहद चिंताजनक है.

यह एथेनॉल प्लांट चंडीगढ़ स्थित ड्यून इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा लगाया जा रहा है. कंपनी का दावा है कि राठीखेड़ा में बन रहा 40 मेगावाट क्षमता वाला यह प्लांट केंद्र सरकार की एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) योजना को मजबूती देगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.