Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

किराए के लिए खूनी खेल! मकान मालकिन ने मांगा किराया, कपल किराएदारों ने कर दी महिला की हत्या, शव तालाब में फेंका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

27

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में एक कपल ने किराए से बचने के लिए अपनी मकान मालकिन की हत्या कर दी. पहले उन्होंने मकान मालकिन की हत्या की और फिर उनके शव को तालाब में फेंक दिया. उन्होंने उनके कानों से सोने की बालियां और गले से सोने की चेन भी निकाल ली थी. मृतका की पहचान विजयलक्ष्मी के रूप में हुई, जिनकी हत्या रामू और सलम्मा ने की. दोनों उनके घर पर किराए पर रहते थे.

रामू और सलम्मा दोनों ने विजयलक्ष्मी को कई महीनों से किराया नहीं दिया था और ऊपर से विजयलक्ष्मी से 10 हजार रुपये उधार भी ले लिए थे, जब कई महीने बीत गए तो विजयलक्ष्मी ने रामू और सलम्मा से किराया मांगा, लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे. ऐसे में उन्होंने किराया देने से बचने के लिए विजयलक्ष्मी की हत्या करने का प्लान बनाया और उनकी हत्या कर दी.

गला दबाकर कर दी हत्या

26 नवंबर की रात को रामू और सलम्मा ने विजयलक्ष्मी की घर में गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद उन्होंने विजयलक्ष्मी के शव को गुंटकल मंडल के सफेद तालाब में फेंक दिया गया. विजयलक्ष्मी का बेटा, जो पास के घर में रहता है. उसने अपनी मां के लापता होने पर पुलिस में शिकायत की. पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया.

पूछताछ में उगल दिया सच

इसके बाद जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो किराए पर रहने वाले रामू और सलम्मा से पूछताछ की गई. शुरू में दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की हत्या का राज खुल गया. पूछताछ में दोनों ने बताया कि किराया न दे पाने और दस हजार रुपये वापस करने का दबाव बनाने पर दोनों ने मकान मालकिन विजयलक्ष्मी की हत्या कर दी.

जांच में सामने आया कि उन्होंने मकान मालकिन की हत्या की और उनके गले से सोने की चेन और कानों से सोने की बालियां भी निकाल ली थीं, जिससे की ये लूटपाट का मामला लगे. हालांकि, अब पुलिस ने रामू और सलम्मा दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को किराया न चुकाने और अपनी मकान मालकिन की हत्या करने के आरोप में जेल भी भेज दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.