Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

60 दिन में भी चालान पेश नहीं कर पाई पुलिस, IPS पूरन कुमार के गनमैन को मिली जमानत

22

रोहतक: दिवंगत आइजीपी वाई पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार को शनिवार को अदालत से डिफाल्ट बेल मिल गई है। सुशील के अधिवक्ता जोगेंद्र चंदेला ने बताया कि पुलिस की ओर से 60 दिन बाद भी कोर्ट में चालान पेश नहीं किया गया। इस कारण उनकी ओर से कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी। अदालत ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए गनमैन को जमानत दे दी है।

बता दें कि सुशील की पत्नी ने सरकार, जेल प्रशासन और न्यायपालिका के अधिकारियों को पत्र लिखकर सुशील कुमार को जेल में जान को खतरा बताया था। उन्होंने सुशील कुमार को तुरंत किसी अन्य जेल में स्थानांतरित करने की मांग की थी।सुशील कुमार की पत्नी सोनी देवी ने 2 नवंबर को हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह), महानिदेशक (कारागार), पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल, रोहतक जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चंडीगढ़ एसआइटी और जेल अधीक्षक को भेजा था।

पत्र में लिखा गया था कि सुशील को दो कैदी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके बाद सुशील कुमार को रोहतक की सुनारियां जेल से अंबाला जेल में ट्रांसफर कर दिया गया था। हालांकि पुलिस का दावा है कि मामले में चालान तैयार किया जा रहा है। कोर्ट में चालान पेश करने के लिए गया था। उसमें कुछ आपत्तियां आई है। जिस कारण उनको अभी ठीक किया जा रहा है। आपत्तियां दूर करके दोबारा से चालान पेश किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.