Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पति-पत्नी का रिश्ता शर्मसार: जालौन में पति ने की हैवानियत, पत्नी का MMS वायरल कर दिया, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

16

उत्तर प्रदेश के जालौन में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज लोभियों की प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान के सामने अपनी आपबीती सुनाते हुए फूट-फूटकर रो पड़ी. पीड़िता ने अपने पति पर न सिर्फ मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया, बल्कि यह भी बताया कि उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने पुलिस को कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं

जालौन के गोहन थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की शादी 25 फरवरी 2024 को झांसी के मोंठ कस्बे महावीरपुरा निवासी राजा भैया पुत्र ओम नारायण से हुई थी. शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुरालियों ने और दहेज की मांग शुरू कर दी. पीड़िता के मुताबिक, शादी समारोह के दौरान ही नंद के पति और अन्य रिश्तेदारों के लिए सोने की जंजीर की मांग की गई थी, जिसे उसके पिता ने पूरा नहीं कर पाए तो उसके ससुराल वाले नाराज हो गए और फिर धीरे-धीरे उसे परेशान करने लगे.

दो महीने बाद ही परेशान करने लगा पति

शादी के दो महीने बाद यानी 6 अप्रैल 2024 को ही पीड़िता ने अपने साथ होने वाली मारपीट की जानकारी अपनी बहन और पिता को दी. बड़ी बहन ने ससुराल पहुंचकर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन 30 मई 2024 को हालात फिर बिगड़ ग और ससुराल के लोग मारपीट करने लगे. उसी दिन पीड़िता ने खुद को ऊपर के कमरे में बंद कर लिया. आरोप है कि पति राजा भैया और उसके परिवार वालों ने उसके कमरे क सुरक्षा जाल काटने क कोशिश क, जिसका वीडियो पीड़िता ने बनाकर पुलिस को भेजा. पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को थाने ले जाकर सुरक्षित किया. इसके बाद समझौता न होने पर महिला अपने मायके चली गई.

अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो कर दिया वायरल

इसके बाद ससुराल वालों ने राजनीतिक दबाव का इस्तेमाल करते हुए मोंठ थाने में पीड़िता, उसके पिता और रिश्तेदारों पर फर्जी डकैती का मुकदमा दर्ज कराया. इसी बीच पीड़िता के मुताबिक 18 अगस्त 2025 को पति ने चोरी-छिपे वीडियो कॉल के दौरान उसका अश्लील MMS बना लिया और इसे फर्जी फेसबुक आईडी से वायरल कर दिया. जानकारी होते ही पीड़िता ने पुलिस में शिकायत देकर आईडी बंद कराई.

ससुराल में खाना-पीना भी बंद कर दिया

पीड़िता ने महिला आयोग को बताया कि ससुराल में उसका खाना-पीना तक बंद कर दिया गया था और वह गंभीर मानसिक स्थिति से गुजर रही है आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़िता के खिलाफ दर्ज किए गए फर्जी मुकदमों की समीक्षा की जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए. इसके साथ ही पीड़िता को तुरंत सुरक्षा और कानूनी सहायता देने के भी आदेश जारी किए. राज्य महिला आयोग ने आश्वस्त किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.