टोहाना : टोहाना शहर की बाबा बूटा बस्ती में एक वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला के मुंह पर तेजधार हथियार से चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक महिला की बेटी रमिया ने बताया कि उनकी माता कई वर्षों से अपने बेटे राहुल के साथ रहती थीं। सुबह जब उन्होंने गेट नहीं खोला, तो परिजनों ने मकान की छत के रास्ते नीचे उतरकर देखा। महिला मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। पड़ोसियों ने भी सुबह महिला को आवाज दी और फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
चेहरे पर मिले चोट के निशान
इसके बाद वे पड़ोसी की दीवार के रास्ते घर में दाखिल हुए, जहां मृतका के चेहरे पर तेजधार हथियार से वार के निशान थे। परिजनों ने महिला के बेटे राहुल पर नशे की लत के कारण हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस इस आरोप की गंभीरता से जांच कर रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.