Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शुभमन गिल की फॉर्म बनी चिंता का विषय, अगले मैच में ये धाकड़ खिलाड़ी कर सकता है रोहित के साथ ओपनिंग

44

नई दिल्ली : टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप 2023 अब तक बेहद ही शानदार रहा है। टीम ने अजेय रहते हुए लगातार 6 मैच अपने नाम कर लिए हैं और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। सेमीफाइनल की राह भारत के लिए बेहद ही आसान है। बचे हुए 3 में से सिर्फ एक जीत टीम इंडिया को टॉप-4 में जगह दिला देगी। लेकिन बड़ा सवाल है शुभमन गिल की फॉर्म को लेकर। गिल अभी तक इस टूर्नामेंट में कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। ऐसे में हो सकता है श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच में रोहित शर्मा का ओपनिंग पार्टनर बदला हुआ दिखे। अगर ऐसा होता है तो इस विस्फोटक बल्लेबाज को प्लेइंग-11 में जगह मिलने के पूरे चांस हैं।

अब-तक खामोश है गिल का बल्ला

वर्ल्ड कप 2023 में डेंगू के चलते शुरुआती दो मैच मिस करने वाले शुभमन गिल का अब तक बेहतरीन फॉर्म नहीं दिखा है। पाकिस्तान के मैच से उनकी प्लेइंग-11 में वापसी हुई, लेकिन अभी तक वह जिस खेल के लिए जाने जाते हैं, वह नहीं दिखा सके हैं। अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रहे गिल 4 मैचों में सिर्फ 104 रन ही बना सके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला है। उनका सर्वाधिक स्कोर 53 रन रहा है जोकि न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाए थे। ऐसे में टीम श्रीलंका के मैच में एक्सपेरिमेंट कर सकती है।

ये खिलाड़ी बनेगा रोहित का ओपनिंग पार्टनर!

 शुभमन गिल के प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया नॉकऑउट मैचों से पहले ईशान किशन को मौका दे सकती है। ईशान किशन विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई मैचों में ऐसा करके भी दिखाया है। रोहित शर्मा के साथ वह पहले भी ओपन कर चुके हैं। इसके साथ ही वह विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं। ऐसे में हो सकता है कि शुभमन गिल को ड्रॉप पर किशन को प्लेइंग-11 में मौका दे।

वर्ल्ड कप में भारत का लाजवाब सफर

टीम इंडिया के वर्ल्ड कप 2023 में अब तक के सफर पर नजर डालें तो क्या ही कहने। बल्लेबाज और गेंदबाज, दोनों ने ही गजब का प्रदर्शन करते हुए टीम को सेमीफाइनल में लगभग जगह दिला दी है। ऑस्ट्रलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और बांग्लादेश को हराकर खिलाड़ियों का हौसल सातवें आसमान पर है। टीम 12 अंकों के साथ टॉप पर है। टॉप-4 में जगह बनाने के लिए भारत को बचे 3 में से एक मैच जीतना होगा। जिस तरह से टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक रहा है, आगे भी ऐसा ही रहा तो वर्ल्ड कप ट्रॉफी ज्यादा दूर नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.