Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Yuvraj Manchanda Case: शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों ... Delhi Moti Nagar News: मोती नगर में सिलेंडर धमाके से ढहा ग्राउंड फ्लोर; दमकल की गाड़ियों ने पाया आग ... Delhi Crime News: बीयर पिलाकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर चाकू से गोदा; दिल्ली के स्वरूप नगर में दिल दहल... Gwalior News: घटिया सड़क निर्माण पर ग्वालियर हाई कोर्ट सख्त; चेतकपुरी चौपाटी रोड की रिपोर्ट में भ्रष... Bhopal Laxmi Pujan: भोपाल में महाराष्ट्रीयन परिवारों के घर विराजीं ज्येष्ठ और कनिष्ठ गौरी; महाभोग मे... Rahul Gandhi Indore Visit Controversy: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले पोस्टर वॉर; 'झूठ की गूंज' क... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी का इंदौर दौरा; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में जेन-जी और युवा... Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि...

मध्य प्रदेश में किसानों की हालत बहुत खराब, कमलनाथ का मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना

32

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. कमलनाथ ने किसानों के साथ दगाबाजी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि ना तो प्रदेश में फसल के सही दाम मिल रहे हैं और ना ही समय पर किसानों को खाद मिल रही है.

मध्य प्रदेश के हालात बुरे, किसानों पर टिकी है 70 फीसदी अर्थव्यवस्था

पूर्व सीएम कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि “मध्य प्रदेश की 70 फीसदी अर्थव्यवस्था किसानों पर टिकी हुई है. कोई ट्रैक्टर चलाता है, कोई खेती करता है, कोई पंप का व्यापार करता है. किसानों को ना तो समय पर खाद मिल रही है और ना ही मक्के की फसल के दाम मिल पा रहे हैं. ऐसे में अब मध्य प्रदेश की स्थिति बुरी होती जा रही है. मध्य प्रदेश के हालात किसी से छिपे नहीं हैं.”

नकुलनाथ कर रहे किसान बचाओ रैली

एक तरफ कमलनाथ सरकार को किसानों की हालत पर लगातार घेर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनके बेटे व छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुलनाथ छिंदवाड़ा में किसान बचाव रैली कर रहे हैं. मंगलवार को उन्होंने छिंदवाड़ा के कुसमैली कृषि उपज मंडी में किसान बचाव रैली में भाजपा सरकार पर निशाना साधा. तो वहीं बुधवार को वे चौरई में किसान बचाव रैली में शामिल होंगे. नकुलनाथ का कहना है कि “किसानों को कम से कम ₹3000 प्रति क्विंटल मक्का के भाव मिलने चाहिए.”

कांग्रेस कमेटी की लेंगे बैठक, जनता को बताएंगे सरकार की नाकामी

जुन्नारदेव से कांग्रेस के विधायक सुनील ऊइके ने बताया कि “पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे. जिसमें कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर सरकार के द्वारा जनता के साथ किए जा रहे छलावा को बताएंगे. उन्होंने कहा कि कमलनाथ की सरकार जब थी तो ₹2500 प्रति क्विंटल मक्का बिक रहा था और अलग से बोनस भी दिया गया था, लेकिन अब मक्के के दाम ₹1000 प्रति क्विंटल तक आ गए हैं. इसके साथ ही कमलनाथ ने किसानों का कर्ज भी माफ किया था.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.