Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

नूडल्स खाने वाले सावधान!, जबलपुर में गंदगी में बनाए जा रहे थे नूडल्स, फैक्ट्री हुई सील

31

जबलपुर: चाइनीस नूडल्स बाजार के साथ ही साथ घर के खाने में भी शामिल हो गए हैं. लोग इन्हें बड़े चाव से खाते हैं. इन नूडल्स को बाजार से खरीदकर लाया जाता है, लेकिन कम ही लोगों ने यह जानने की कोशिश की होगी कि यह नूडल्स कहां और किस स्थिति में बनाये जा रहे हैं. जबलपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जब नूडल्स की फैक्ट्री पर छापा मारा, तो इतनी गंदगी थी कि फैक्ट्री को सील करना पड़ा और कारोबार बंद करवाना पड़ा.

खुली छत की फर्श पर सुखाया जा रहा था नूडल्स

जबलपुर खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे की टीम बुधवार को जबलपुर के श्री राम कॉलेज के पास दीक्षित कॉलोनी करमेता में साईं गृह उद्योग के कारखाने में पहुंची. यह छोटा सा कारखाना नूडल्स बनाता है. खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि “यहां बहुत गंदगी से नूडल्स बनाए जा रहे थे. कारखाने में सफाई का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा था. नूडल्स को खुली छत की फर्श पर सुखाया जा रहा था, जहां लोग जूते-चप्पल पहन कर घूम रहे थे.”

कारखाने को सील कर खरीद-बिक्री पर लगाया रोक

देवेंद्र दुबे ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 की धारा 31 के तहत साई गृह उद्योग के खिलाफ कार्रवाई की. इस कारखाने के पास जरूरी लाइसेंस भी नहीं था. कारखाने में मौजूद बिल वाउचर से पता लगा कि अभी तो 1 साल में इस कारखाने से लगभग 12 लाख रुपए का नूडल्स बेचा गया है. फिलहाल प्रशासन ने इस कारखाने को सील कर दिया है और खरीद बिक्री की प्रक्रिया को रोक दिया है. अधिकारियों का कहना है कि यहां पर बने दूषित नूडल्स लोगों को बीमार कर सकते हैं.

मुनाफे के चक्कर में लापरवाही

रेडीमेड खाना धीरे-धीरे समाज की जरूरत बनता जा रहा है. लोग रेडीमेड सामान पसंद करते हैं. इसका चलन बढ़ता जा रहा है. इसलिए जहां भी खाने-पीने का सामान बनाया जा रहा है, उसकी निगरानी जरूरी है. क्योंकि लोग मुनाफे के चक्कर में लापरवाही कर रहे हैं और इसका खामियाजा आम आदमी को उठाना पड़ता है. यदि आपके आसपास भी खाने-पीने की किसी सामान में कोई लापरवाही बढ़ती जा रही है तो इसकी सूचना खाद्य सुरक्षा अधिकारी को जरूर दें. आपकी यह छोटी सी सूचना लोगों की जान बचा सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.