Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...

BJP या सपा, कौन जीतेगा…दो दोस्तों में लगी 2 लाख 30 हजार की शर्त, बनाया एफिडेविट

51

उत्तर प्रदेश के सम्भल में लोकसभा चुनाव का अनोखा क्रेज देखने को मिला. यहां दो दोस्तों के बीच लाखों की शर्त तक लग गई कि बदायूं लोकसभा सीट पर कौन से पार्टी जीतेगी. एक युवक समाजवादी पार्टी (सपा) को समर्थन दे रहा है. तो दूसरा बीजेपी को समर्थन दे रहा है. दोनों में से जिसकी पसंद का प्रत्याशी जीतेगा, उसे जीत की रकम यानि 2 लाख 30 हजार रुपये मिलेंगे. यह रकम हारने वाले युवक को देनी होगी.

कही कोई इस शर्त से मुकर न जाए, इसके लिए उन्होंने रुपये अपने तीसरे साथी को दे दिये हैं. इसका एफिडेविट भी बनवाया है, जिस पर चुनावी शर्त को लिखवाया गया है. यह अनोखा मामला रजपुरा थाना के गांव पतेई नासिर गांव का है. यहां विजेंद्र नामक युवक को भरोसा है कि बदायूं से बीजेपी के प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य जीतेंगे. तो वहीं, नीरेश यादव को लगता है कि सपा के आदित्य यादव जीतेंगे.

शर्त के क्या हैं नियम?

दोनों युवकों ने अपनी-अपनी पसंद के प्रत्याशी पर दांव खेला है. शर्त के कुछ नियम भी रखे गए हैं. भाजपा के दु्र्विजय शाक्य के जीतने पर शर्त की रकम विजेंद्र को मिलेगी. जबकि, आदित्य यादव के जीतने पर नीरेश को दो लाख तीस हजार रुपये मिलेंगे. हार जीत का अंतर पांच हजार या इससे कम वोट होने पर शर्त निरस्त मानी जाएगी.

Sambhal

बदायूं लोकसभा सीट पर तीसरे चरण यानी सात मई को वोटिंग हो चुकी है और प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद है. लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे, लेकिन नतीजे आने से पहले रही सपा और बीजेपी प्रत्याशियों की हार-जीत को लेकर समर्थकों के बीच लाखों की शर्त लग गई है. अब देखना ये होगा कि कौन इस इनाम की रकम को जीतता है.

शर्त लगाने वालों का क्या कहना है?

विजेंद्र का कहना है कि मैंने बदायूं लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य की जीत पर शर्त लगाई है और मुझे विश्वास है कि वह भारी मतों से जीत रहे हैं. यह शर्त मैंने गांव के ही रहने वाले दूसरे पक्ष नीरेश यादव से लगाई है. हार जीत को लेकर हम दोनों के बीच बहस हो रही थी उसी समय हम लोगों ने यह शर्त लगाई है. जिसमें जीतने वाले प्रत्याशी के समर्थक को 2 लाख 30 हजार रुपये मिलेंगे. इसके लिए हमने 2 लाख 30 हजार रुपये भी जमा कर दिए हैं. इसमें हमने एक शर्त यह भी रखी है कि अगर कोई भी प्रत्याशी 5 हजार या उससे कम वोटो से जीतता है तो ये शर्त निरस्त मानी जाएगी.

वहीं दूसरे पक्ष यानी नीरेश का कहना है कि बदायूं लोकसभा सीट से आदित्य यादव समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैं और उन्हीं के नाम पर मैंने 2 लाख 30 हजार रुपये की शर्त लगाई है और मुझे विश्वास है कि वह इस सीट से भारी वोटों से जीत रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.