Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...

Hardik Pandya का ‘धोनी टच’: फाइनल ओवर में लिया वो बड़ा फैसला, मान गए पंड्या, खूब किया ‘कैप्टन कूल’ वाला काम

31

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे हार्दिक पंड्या ने कमाल ही कर दिया है. ये टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट का है. बड़े-बड़े खिलाड़ी जब T20 खेलते हैं तो वो उसमें शतक जमाना चाहते हैं. लेकिन, बिना शतक जमाए हार्दिक पंड्या ने T20 में जो किया है, उसके लिए उन्हें मानना पड़ेगा. ऐसा कर उन्होंने जिस मुकाम को छुआ है, उस मामले में उन्होंने धोनी की बराबरी कर ली है. सीधे शब्दों में कहें तो हार्दिक पंड्या ने धोनी वाला काम करके दुनिया को दिखाया है.

पंड्या ने किया धोनी वाला कौन सा काम?

अब सवाल है कि धोनी वाला काम से यहां मतलब क्या है? तो इसके तार T20 क्रिकेट में 300 प्लस छक्के लगाने से जाकर जुड़ते हैं. T20 क्रिकेट में अब तक एमएस धोनी ही एकमात्र भारतीय थे, जिन्होंने बिना शतक लगाए 300 प्लस छक्के लगाए थे. लेकिन, अब उस क्लब में शामिल होने वाले हार्दिक पंड्या दूसरे भारतीय बन गए हैं.

SMAT 2025 में हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 2 दिसंबर 2025 को पंजाब के खिलाफ खेले मैच के दौरान हार्दिक पंड्या, धोनी के क्लब से जुड़े. इस मैच में उन्होंने 42 गेंदों का सामना कर 183.33 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 77 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 7 चौके शामिल रहे. इनिंग के दौरान पहला छक्का लगाते ही पंड्या, धोनी के क्लब में शामिल हो गए थे.

धोनी के जैसे T20 शतक लगाए बिना जड़े 300 छक्के

एमएस धोनी ने T20 की 355 पारियों में कुल 350 छक्के लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक भी शतक नहीं लगाया. ठीक ऐसे ही हार्दिक पंड्या ने भी 309 T20 की 268 पारियों में 303 छक्के उड़ाए हैं. और, उन्होंने भी कोई शतक नहीं लगाया. पंड्या का T20 में बेस्ट स्कोर 91 रन का रहा है.

बड़ौदा की जीत के नायक- हार्दिक पंड्या

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में पंजाब के खिलाफ बड़ौदा ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. बड़ौदा की इस जीत के हीरो हार्दिक पंड्या बने, जिन्होंने बल्ले से तो तेज-तर्रार 77 रन बनाए ही, उससे पहले गेंद से एक विकेट भी झटका था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.