Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

नर्मदापुरम में सनसनीखेज वारदात! चलती ट्रेन से कूदा बच्चा, बोला- अपहरण कर ले जा रहे थे बदमाश, सिर में आई गंभीर चोट

25

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां जामुनडोल गांव के एक 13 वर्षीय छात्र का अपहरण हो गया. बदमाश बच्चे को ट्रेन से अपहरण कर ले जा रहा था. इसी बीच, बच्चे ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी. हालांकि, इस दौरान वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मंगलवार को जामुनडोल गांव का 13 वर्षीय बच्चा रोज़ की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था. रास्ते में उसे एक अज्ञात युवक ने रोक लिया और बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठा लिया. इससे पहले कि बच्चा कुछ समझ पाता, आरोपी बाइक तेजी से इटारसी की ओर ले गया.

किडनैपर ने बच्चे को ट्रेन में बैठाया

पुलिस के अनुसार, आरोपी की योजना बच्चे को जिले से बाहर ले जाने की थी. इसीलिए वह उसे सीधे इटारसी रेलवे स्टेशन ले गया. स्टेशन पहुंचकर उसने बच्चे को एक ट्रेन में बैठा दिया. बच्चा भयभीत था, लेकिन वह मौके की तलाश में था. ट्रेन धीरे-धीरे स्टेशन छोड़ रही थी और उसकी गति कम थी.

ट्रेन की धीमी गति होने से बच्चे ने लिया बड़ा फैसला

जैसे ही बच्चे ने देखा कि ट्रेन की स्पीड बहुत कम है, उसने जान जोखिम में डालकर ट्रेन से छलांग लगा दी. अचानक कूदने के कारण बच्चा प्लेटफॉर्म पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आ गई. लेकिन इस खतरनाक कदम ने उसकी जान बचा ली. ट्रेन से कूदते ही किडनैपर मौके से फरार हो गया.

जीआरपी ने की मदद, अस्पताल पहुंचाया

प्लेटफॉर्म पर घायल बच्चे को देखकर जीआरपी जवान तुरंत हरकत में आए. उन्होंने बिना देर किए बच्चे को इटारसी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की हालत स्थिर बताई गई. इलाज के दौरान जीआरपी अधिकारियों ने बच्चे से पूछताछ की, जिसके बाद उसके परिवार का पता लगाया गया. सूचना मिलते ही देर शाम बच्चे के परिजन, ग्राम सरपंच दुर्गेश धुर्वे और सुमित सेलूकर जीआरपी थाना इटारसी पहुंचे.

मामला केसला थाना पुलिस को सौंपा गया

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बच्चे के बयान दर्ज कर लिए गए हैं. उसने स्पष्ट तौर पर बताया कि एक व्यक्ति उसे बाइक पर जबरन बैठाकर ले गया था. घटना जामुनडोल से शुरू हुई थी, इसलिए मामला आगे की जांच के लिए केसला थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है. पुलिस की टीम अब इटारसी रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके. अपहरण जैसे गंभीर अपराध के चलते पूरे मामले को प्राथमिकता के साथ जांचा जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.