Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘मेरी चारों बेटियों का ख्याल रखना…’! मुरादाबाद के BLO का मौत से पहले का भावुक वीडियो वायरल, परिवार का छलका दर्द

5

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के भोजपुर थाना इलाके में एक BLO ने आत्महत्या कर ली. बहेड़ी ब्रह्म्नांन गांव के रहने सर्वेश सिंह ने शनिवार की देर रात अपनी जान दे दी. उन्होंने मरने से पहले दो पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा था. उनकी मौत के बाद उनकी पत्नी का बयान भी सामने आया था. पत्नी ने आरोप लगाया था कि उनके पति ने काम के दबाव के चलते आत्महत्या की है. अब सर्वेश सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सर्वेश सिंह एक सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे. उन्हें मतदाता विशेष पुनरीक्षण (SIR) के काम के लिए BLO नियुक्त किया गया था. उनकी मौत के बाद बताया गया कि उन्होंने SIR के काम के ज्यादा दबाव और टारगेट पूरा न कर पाने के तनाव में यह आत्महत्या जैसा कदम उठाया. मुरादाबाद के जिला अधिकारी का कहना है मृतक अच्छा काम कर रहे थे, लेकिन आखिर उन्होंने ये कदम क्यों उठाया. इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है.

अब जो सर्वेश सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वह ​आत्महत्या से ठीक पहले का बताया जा रहा है. वीडियो में सर्वेश सिंह अपने परिवार वालों से माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में सर्वेश सिंह फूट-फूटकर रोते हुए अपनी मां से उनकी चारों छोटी बेटियों का ख्याल रखने के लिए कह रहे हैं. सर्वेश सिंह वीडियो में ये भी कहते है कि वह बहुत दुखी हैं.

मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग

प्राथमिक शिक्षक संघ ने कार्य के ज्यादा दबाव को इसका मुख्य कारण बताते हुए मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की है. मुरादाबाद के थाना सिविल इलाके के पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक का शव पहुंचने के बाद कई राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता पहुंचे थे. वहीं आक्रोशित परिजन सड़क पर बैठ गए थे और वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे, जिसके बाद अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.