Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

चिराग पासवान ने किया बड़ा दावा! बिहार की सियासत में हलचल तेज, कांग्रेस ने भड़कते हुए किया पलटवार, तेज हुआ जुबानी जंग

23

बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान ने रविवार को बड़ा दावा किया कि विपक्षी महागठबंधन के कई विधायक सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के संपर्क में हैं. वहीं, चिराग पासवान के इस बयान पर कांग्रेस ने उन पर पलटवार किया है.

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान ने यह टिप्पणी पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में दी है. जिसमें उनसे उन अफवाहों के बारे में पूछा गया था कि हाल में हुए विधानसभा चुनावों में केवल छह सीटें जीतने वाली कांग्रेस के कम से कम चार विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जद (यू) के संपर्क में हैं. इस पर चिराग ने सीधे किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा, “मैं किसी खास पार्टी के बारे में नहीं कह सकता, लेकिन कई विपक्षी विधायक NDA के संपर्क में हैं. उन्हें लगता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में वे बेहतर तरीके से जनता की सेवा कर सकते हैं.”

विपक्ष के प्रति लोगों का मोहभंग बढ़ रहा

चिराग पासवान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों का विपक्ष से भरोसा उठ रहा है, क्योंकि वह कुछ भी रचनात्मक नहीं करता और न ही सरकार को काम करने देता. उन्होंने कहा, “संसद के हर सत्र में यही देखने को मिलता है. 1 दिसंबर से शुरू होने वाला सत्र भी इससे अलग नहीं होगा. राज्य विधानसभा का सत्र भी शुरू होने वाला है. यहां भी विपक्ष हंगामा करने से बाज नहीं आएगा.”

कांग्रेस ने किया दावे का खंडन

कांग्रेस ने चिराग पासवान के दावे को सिरे से खारिज कर दिया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, “जब भी चुनाव होते हैं, ऐसी ही बातें उड़ने लगती हैं. 2020 में भी अफवाहें उड़ाई गईं, लेकिन हमारे सभी 19 विधायक पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहे थे.” वहीं हाल में हुए विधानसभा चुनाव में NDA ने 243 में से 202 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी. जबकि कांग्रेस अगुवाई वाली महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.