Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

“हेमंत सोरेन ने झारखंड के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय लिख दिया”, इरफान अंसारी बोले- BJP को महागठबंधन सरकार से सीख लेनी चाहिए

29

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि महागठबंधन सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय लिख दिया। राज्य गठन के बाद अब तक की सबसे बड़ी नियुक्ति प्रक्रिया ने लाखों परिवारों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है। यह सरकार की युवा शक्ति के प्रति प्रतिबद्धता का स्पष्ट और सशक्त प्रमाण है।

“यह नियुक्ति श्रृंखला आगे भी निरंतर जारी रहेगी”
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित भव्य राज्य स्तरीय समारोह में 8792 नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। यह अवसर न केवल ऐतिहासिक रहा, बल्कि झारखंड की नौजवान पीढ़ी के सपनों को पंख देने वाला भी बना। डॉ. अंसारी ने कहा आज का दिन बेहद ऐतिहासिक है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी देकर सरकार ने यह साबित कर दिया है कि झारखंड का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। डॉ अंसारी ने बताया कि केवल इसी वर्ष 16,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी, 8,000 लोगों को गैर-सरकारी क्षेत्र में रोजगार प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त, पिछले कुछ वर्षों में सरकारी व निजी-दोनों क्षेत्रों में हजारों युवाओं को रोजगार से जोड़ने की सार्थक पहल की गई है। यह नियुक्ति श्रृंखला आगे भी निरंतर जारी रहेगी। डॉ अंसारी ने कहा कि झारखंड की कई गरीब बेटियों ने भावुक होकर कहा मइया सम्मान के पैसों से पढ़-लिखकर आज हम जेपीएससी पास हुए हैं। यह योजना गरीब व पिछड़े वर्ग की बेटियों को सशक्त बनाने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने वाली एक क्रांतिकारी पहल साबित हुई है।

“विपक्ष को भी काम की राजनीति से सीख लेनी चाहिए”
डॉ अंसारी ने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करते हुए आज 22 डेंटल डॉक्टरों को भी नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इससे ग्रामीण से शहरी सभी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में अत्यधिक मदद मिलेगी। डॉ. अंसारी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इतिहास रचने वाली इस नियुक्ति प्रक्रिया ने साफ कर दिया कि काम बोलता है। विपक्ष को भी काम की राजनीति से सीख लेनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी को चाहिए कि वह बेवजह की आलोचना छोड़कर युवा रोजगार, शिक्षा, विकास और जनभावना पर रचनात्मक द्दष्टिकोण अपनाए। लगातार नकारात्मक राजनीति किसी भी पार्टी को मजबूत नहीं बनाती। इस नियुक्ति प्रक्रिया से बीजेपी को सीख लेकर सकारात्मक राजनीति की ओर बढ़ना चाहिए। स्थापना दिवस के इस शुभ अवसर पर नौजवानों और झारखंड की जनता की दुआएं पूरी तरह राज्य सरकार के साथ रहीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.