Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

घर के बाहर खेल रहे मासूम को उठा ले गए भेड़िए, दौड़े-दौड़े पहुंचे परिजन, लेकिन तब तक हो चुकी थी देर

12

उत्तर प्रदेश के बहराइच में उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे को भेड़िए उठाकर गन्ने के खेत में ले गए। इसके बाद भेड़िओं ने मासूम को बुरी तरह चबाया।

मासूम को उठा कर गन्ने के खेत में ले गए भेड़िए
मामला जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र इलाके का है। बताया जा रहा है कि 5 वर्षीय मासूम बच्चा घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान अचानक दो भेड़िए आए और मासूम को उठा कर गन्ने के खेत में ले गए। सूचना मिलते ही परिजन दौड़े -दौड़े गन्ने के खेत पहुंचे, लेकिन जब तक भेड़ियों ने मासूम के दोनों हाथों को चबा डाला था। परिजनों को देखकर भेड़िए बच्चे को वहीं छोड़ कर भाग गए। आनन-फानन में मासूम को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे लखनऊ रेफर किया गया है।

बच्चों के दोनों हाथों को भेड़ियों ने खा लिया
डॉक्टर का कहना है कि बच्चों के दोनों हाथों को भेड़ियों ने खा लिया है। वहीं शरीर पर भी गहरे जख्म के निशान हैं जिसके बाद स्थिति गंभीर देखते हुए मासूम को लखनऊ रेफर किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.