Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

दुष्कर्म में सजा के बाद पैरोल पर छूटे पिता ने बेटी और भतीजी से किया अनाचार, आरोपी को 10 साल सश्रम कारावास

4

कोरिया: जिला एवं अपर सत्र न्यायालय ने भतीजी और अपनी नाबालिग बेटी के साथ अनाचार करने वाले आरोपी पिता को दोनों प्रकरण में 10-10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. मामले में हैरान करने वाली बात ये है कि आरोपी को अनाचार के केस में आजीवन कारावास की सजा मिली हुई थी, जो केंद्रीय जेल अंबिकापुर में सजा काट रहा था और पैरोल पर छूट कर अपने घर आया हुआ था. इसी दौरान उसने बेटी और भतीजी के साथ अनैतिक काम किया और फरार हो गया.

नाबालिग बेटी और भतीजी ने दर्ज कराया केस

लोक अभियोजक के मुताबिक, 11 वर्षीय नाबालिग पीड़िता ने कोरिया पुलिस में अपने साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसमें बताया था कि उसके पिता ने 19 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे जान से मारने की धमकी देकर घर में उसके साथ अनाचार किया है. उसके बाद 21 अक्टूबर 2024 को दोपहर में लकड़ी लेने के बहाने जंगल ले गया और वहां भी उसके साथ अनाचार किया.

मामले में पीड़िता की उम्र 12 वर्ष से कम होने और आरोपी के संरक्षक होने के बावजूद अनैतिक कृत्य करने पर धारा 64(2), 65(2), 87, 127 बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 का अपराध पंजीबद्ध किया गया.

वहीं 22 अक्टूबर 2024 को दूसरी नाबालिग 12 वर्षीय पीड़िता, जो आरोपी की भतीजी है, उसने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके चाचा ने 21 अक्टूबर शाम करीब 5 बजे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ गलत काम किया.

बैकुंठपुर ने आरोपी पिता को दोनों मामलों में सुनाई कड़ी सजा

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखकर विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई. कोरिया पुलिस ने उसे पकड़कर कोर्ट में पेश किया. मामले में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय बैकुंठपुर ने आरोपी पिता को दोनों प्रकरण में धारा 64(2),65(2),87, 351(3), पॉक्सो एक्ट की धारा 6 में 10-10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.