Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...

प्रदूषण के मुद्दे पर कांग्रेस-AAP का अलग-अलग एक्शन प्लान! राहुल गांधी ने संसद में चर्चा की मांग की, केजरीवाल बोले- एयर प्यूरीफायर से GST हटाओ

34

दिल्ली की हवा पिछले कई दिनों से लगातार खराब है. आज शुक्रवार को भी राजधानी की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी हुई है और यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 384 दर्ज किया गया. वायु प्रदूषण को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदूषण को लेकर संसद में चर्चा कराए जाने की मांग की है तो आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एयर प्यूरीफायर से जीएसटी हटा दिया जाए.

राष्ट्रीय राजधानी की हवा की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हो रहा है और लोगों को जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ रहा है. प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी केस चल रहा है. इस बीच कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, “मैं जिस भी मां से मिलता हूं, वह मुझसे यही कहती है- उसका बच्चा जहरीली हवा में सांस लेकर बड़ा हो रहा है. वे थके हुए, डरे हुए और गुस्से में हैं.”

बच्चों को मिले साफ हवा, बहाने नहींः राहुल गांधी

उन्होंने आगे कहा, “मोदी जी (पीएम नरेंद्र मोदी), भारत के बच्चों का हमारे सामने दम घुट रहा है. आप चुप कैसे रह सकते हैं? आपकी सरकार कोई जल्दी, कोई प्लान या फिर कोई जवाबदेही क्यों नहीं दिखाती?”

संसद में प्रदूषण को लेकर चर्चा कराए जाने की मांग करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “देश को वायु प्रदूषण पर तुरंत, संसद में विस्तृत बहस और इस हेल्थ इमरजेंसी से निपटने के लिए एक सख्त, लागू करने लायक एक्शन प्लान की जरूरत है.” उन्होंने आगे कहा कि हमारे बच्चों को साफ हवा मिलनी चाहिए- बहाने और ध्यान भटकाने वाली चीजें नहीं.

इसी तरह दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल ने भी वायु प्रदूषण पर कहा कि साफ हवा और साफ पानी हर नागरिक का बुनियादी अधिकार है.

समाधान नहीं तो बोझ ही कम कर देंः केजरीवाल

उन्होंने कहा, “दिल्ली सहित उत्तर भारत में हवा जानलेवा हो चुकी है, और समाधान देने की जगह सरकार जनता से टैक्स वसूल रही है. लोग अपने परिवार को प्रदूषण से बचाने के लिए एयर प्यूरीफायर लेने जाते हैं, और वहां पता चलता है कि सरकार उस पर 18 फीसदी GST वसूल रही है. ये सरासर अन्याय है.”

एयर प्यूरीफायर से GST हटाए जाने की मांग करते हुए AAP नेता ने कहा, “मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि एयर और वॉटर प्यूरीफायर पर लगाया गया GST तुरंत हटाया जाए. समाधान नहीं दे सकते तो कम से कम जनता की जेब पर बोझ डालना बंद कीजिए.”

इससे पहले कांग्रेस की दिल्ली इकाई राजधानी में वायु प्रदूषण को लेकर लगातार निशाना साध रही है. 2 दिन पहले बुधवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव समेत कई नेता विरोध दर्ज कराते हुए मॉस्क पहनकर और ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर एक संवाददाता सम्मेलन में पहुंचे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.