Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

रतलाम में टीचर ने पेरेंट्स को बुलाया स्कूल, घबराए नेशनल स्केटिंग प्लेयर ने लगाई बिल्डिंग से छलांग

31

रतलाम: निजी स्कूल में 8वीं के छात्र ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. स्कूल में मोबाइल और सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के अभिभावकों को बुलाया था. पिता के स्कूल पहुंचते ही छात्र ने दौड़ लगा दी और वह तीसरी मंजिल से कूद गया. फर्श पर गिरने की वजह से उसके दोनों पैर, हाथ और जबड़े में गंभीर चोंट आई है. स्कूल प्रबंधन और पेरेंट्स उसे 80 फीट रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है.

स्केटिंग का नेशनल प्लेयर है छात्र

घायल हुए छात्र का नाम रिशांत कटारा है. उसके पिता प्रीतम काटारा स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ हैं. घटना के समय वह भी स्कूल में पहुंचे थे. माता मंजू कटारा ने बताया कि “बेटा स्केटिंग का नेशनल प्लेयर है. अलग-अलग स्पर्धा में मेडल भी जीता है. स्केटिंग के नेशनल कंपटीशन के लिए उसे 7 दिन बाद विशाखापट्टनम जाना था. आज (शुक्रवार) सुबह रिशांत द्वारा मोबाइल का प्रयोग और रील बनाने को लेकर स्कूल प्रबंधन ने फोन कर उसके पापा को बुलाया था. इसी दौरान यह घटना घट गई.”

सोशल मीडिया के जाल में फंसे टीनेएजर

रतलाम के निजी स्कूल में 8वीं के छात्र द्वारा तीसरी मंजिल से छलांग लगा देने की यह घटना उन सभी अभिभावकों के लिए अलार्मिंग है, जिनके बच्चे मोबाइल और सोशल मीडिया का प्रयोग बिना रोक-टोक के कर रहे हैं. रतलाम में घटी इस घटना में भी जो शुरुआती जानकारी मिली, उसमें छात्र द्वारा स्कूल में मोबाइल का उपयोग और रील बनाने की बात सामने आई है. जिसकी सूचना पेरेंट्स को दिए जाने पर रिशांत इतना भयभीत हो गया कि उसने तीसरी मंजिल पर जाकर छलांग लगा दी.

पुलिस ले रही है घटना की जानकारी

इस मामले में औद्योगिक थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. वहीं, घायल रिशांत को 80 फीट रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है. घटना की सूचना मिलने पर शहर एसडीएम आर्ची हरित और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे हैं. जहां छात्र के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.