Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

WPL Auction 2026 में बड़ा दांव! स्मृति मंधाना की बेस्ट फ्रेंड को मिला करोड़ों का जैकपॉट, RCB ने झोली खोलकर खेला बड़ा दांव

30

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना इन दिनों मैदान से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. 23 नवंबर को होने वाली उनकी शादी पलाश मुच्छल के साथ अचानक टल गई. शादी पोस्टपोन होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही हैं. इसी बीच स्मृति की करीबी दोस्त और भारतीय टीम की स्पिनर राधा यादव ने इंस्टाग्राम पर पलाश मुच्छल को अनफॉलो कर दिया, जिससे कयास और तेज हो गए हैं.

हालांकि मैदान पर राधा यादव के लिए खुशखबरी आई है. विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें 65 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ लिया है. पिछले तीन सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहीं राधा अब RCB की जर्सी में नजर आएंगी. खास बात यह है कि RCB की कप्तान खुद स्मृति मंधाना हैं, यानी दोनों करीबी दोस्त अब एक ही ड्रेसिंग रूम शेयर करेंगी.

ऑक्शन में राधा की बेस प्राइस 30 लाख रुपए थी. गुजरात जायंट्स ने सबसे पहले बोली लगाई, लेकिन इसके बाद RCB और गुजरात के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 65 लाख रुपए देकर उन्हें अपने खेमे में शामिल कर लिया. RCB के लिए यह एक स्मार्ट खरीदारी मानी जा रही है क्योंकि राधा की किफायती स्पिन गेंदबाजी और लोअर ऑर्डर में उपयोगी बल्लेबाजी टीम को मजबूती देगी.

स्मृति मंधाना की कप्तानी में RCB ने पिछले सीजन (2024) में पहली बार WPL का खिताब जीता था. अब राधा यादव के आने से टीम की स्पिन डिपार्टमेंट और मजबूत हो गया है. दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम में भी साथ खेलती हैं और उनकी दोस्ती किसी से छिपी नहीं है. राधा यादव 2025 वर्ल्ड कप की विजेता भारतीय टीम का भी हिस्सा थीं.

राधा यादव ने विमेंस प्रीमियर लीग में अभी तक 20 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 14 विकेट चटकाए हैं और 74 रन बनाए हैं. इसके अलावा वह एक शानदार फील्डर भी हैं. इसके अलावा वह टीम इंडिया के लिए 14 वनडे और 89 टी20I मैच खेले हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.