Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

खरगोन के बड़वाह में बिस्तर पेटी में निकला 8 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप..

30

खरगोन। मध्यप्रदेश के बड़वाह कार्यामॉल चारण मौहल्ला स्थित रहवासी क्षेत्र में दीपक वर्मा के मकान में रखी बिस्तर पेटी में कपड़ो के बीच एक 8 फीट लंबा अजगर निकला। दीपक वर्मा बिस्तर पेटी खोलकर कपड़े निकालने गए। जैसे ही बिस्तर पेटी खोली तो कपड़ो के बीच अचानक एक अजगर दिखाई दिया। जिससे परिवार सहित मोहल्ले में हड़कंप मच गया। परिवारजनों व रहवासियों द्वारा तुरंत इसकी सूचना एनिमल वेलफेयर के सदस्यों को दी गई।

सूचना मिलते ही एनिमल वेलफेयर के सदस्य मौके पर पहुंचे व अजय कौशल द्वारा अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित वन विभाग के रघुसिंह चौहान की उपस्थिति मे वन क्षेत्र मे छोड़ा गया है। इस दौरान टीम मेंबर टोनी शर्मा अजय कौशल अथर्व शर्मा मौजूद रहे।

अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे, अजगर का रेस्क्यू देखने के लिए काफी लोग काफी देर तक घर पर मौजूद रहे। आपको बता दें कि अजगर बिस्तर की पेटी में आराम से बैठा हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.