Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Aurangabad News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, जहर चखने से 5 लड़कियों की बिगड़ी तबीयत, 4 ने तोड़ा दम Indore Crime: इंदौर में एमबीए छात्रा की गला दबाकर हत्या, बॉयफ्रेंड पर मर्डर का आरोप; शहर में सनसनी UP Politics: अखिलेश यादव का तंज, बोले- कानपुर बना 'बदनामपुर', योगी सरकार पर जमकर साधा निशाना Jaipur Accident: जयपुर के चाकसू में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत... Ancient India: पाषाण युग का रहस्य! कर्नाटक की खुदाई में मिले 5000 साल पुराने साक्ष्य, हैरान कर देगी ... Chhattisgarh Adventure: बालोद में शुरू हुआ एडवेंचर का धमाका! बैंबू राफ्टिंग से लेकर हॉट एयर बलून तक ... Weather Alert: दिल्ली में गर्मी का टॉर्चर शुरू, यूपी में झमाझम बारिश और हिमाचल में बर्फबारी की चेताव... Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्...

कानपुर में मानवता शर्मसार! बुजुर्ग महिला को CPR के दौरान टूटी पसलियां, सीने पर चढ़कर CPR देने की बात आई सामने, नर्सिंग होम की लापरवाही

5

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बुजुर्ग महिला को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) दिया जा रहा था. तभी अचानक उनकी पसलियां टूट गईं, क्योंकि उनके सीने पर चढ़कर सीपीआर दिया जा रहा था. बाद में महिला की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी. उन्हें आनन-फानन में हृदयरोग संस्थान के लिए रेफर कर दिया गया. मगर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. महिला के परिवार ने प्राइवेट नर्सिंग होम पर सीपीआर के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है.

जानकारी के मुताबिक, 59 साल की सुधा दुबे कन्नौज के गुरसहायगंज इलाके की रहने वाली थीं. सोमवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई. परेशान परिजन उन्हें लेकर कानपुर के कल्याणपुर कैलाशविहार इलाके में स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम पहुंचे. वहां उन्हें भर्ती करवा दिया गया. मंगलवार सुबह जब सुधा की तबीयत ज्यादा बिगड़ी और उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी, तो नर्सिंग होम में सीपीआर दिया गया. इसके बाद उनकी हालत और भी बिगड़ गई. उनकी सांसे लेने में परेशानी होने लगी.

परिवार में मचा कोहराम

ऐसे में नर्सिंग होम ने सुधा को हृदयरोग संस्थान के लिए रेफर कर दिया. यहां से एंबुलेंस के जरिए परिजन सुधा को लगभग पौने दो बजे कार्डियोलॉजी संस्थान लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी पसलियां टूटी हुई हैं. ये बात सुनते ही परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया.

पहले ही करवाए हस्ताक्षर

मृतक सुधा दुबे की बेटी पूजा और बेटे सुरजीत ने आरोप लगाया है कि नर्सिंग होम के एक स्टाफ ने सीने पर चढ़कर सीपीआर दी थी. ऐसा करने से मां की पसलियां टूट गईं और उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि नर्सिंग होम वालों ने पहले ही कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए थे. इसके साथ ही बिना कुछ इलाज किए 21 हजार रुपये भी जमा कराए थे. मौत के बाद परिजन शव लेकर वापस कन्नौज लौट गए हैं. उनका कहना है कि इस मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से करेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.