Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...

राजा वड़िंग के विवादित बयान का मामला, पुलिस ने SC कमिशन को सौंपी फाइल

25

 तरनतारन उपचुनाव के दौरान दिए विवादित बयान को लेकर कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सुर्खियों में हैं। कपूरथला पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट पंजाब SC कमिशन को सौंप दी है। आपको बता दें कि तरनतारन उपचुनाव के दौरान पूर्व गृहमंत्री स्वर्गीय बूटा सिंह पर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने विवादित बयान दिया था। इसके बाद गृहमंत्री बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह सिद्धू ने एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा को शिकायत दी थी।

इस बयान को लेकर राजा वड़िंग ने माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। इस पूरे प्रकरण पर अनुसूचित जाति आयोग ने संज्ञान लेते हुए राजा वड़िंग से सात दिन के भीतर जवाब मांगा था। इसके साथ ही तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी से भी एक सप्ताह में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.