Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक...

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा! दिल्ली से बनारस जा रही बस पलटी, हादसे की चौंकाने वाली वजह का खुलासा, कई यात्री अस्पताल में भर्ती

28

ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात एक भयानक सड़क हादसा हो गया. दिल्ली से बनारस जा रही एक प्राइवेट बस तेज़ रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई. हादसे में 3 महिलाओं सहित 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बस में कुल 50 यात्री सवार थे.

बस में छोटे बच्चों समेत महिलाएं भी शामिल थीं. चीख-पुकार मचते ही वहां पर राहगीरों का जमावड़ा लग गया, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं क्रेन की मदद से बस को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया.

थाना प्रभारी दनकौर मुनेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात करीब 1:00 बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली कि यमुना एक्सप्रेसवे पर 14 मील के पास यात्रियों से भरी एक बस पलट गई है. सूचना मिलते ही सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ एक-दो लोगों की हालत नाज़ुक बताई जा रही है.

तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हुई थी बस

थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि प्राथमिक जांच में बस की अधिक रफ्तार को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और बस ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है कि वास्तविक वजह क्या थी.

अधिकारी नहीं ले रहे सबक

यमुना एक्सप्रेसवे पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें हज़ारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इसके बावजूद भी यमुना एक्सप्रेसवे के अधिकारी इस मामले का संज्ञान नहीं ले रहे हैं. हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर उन वाहनों के खिलाफ चालान किए जाते हैं जो स्पीड लिमिट का उल्लंघन करते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.