Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...

राजस्थान में है बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का मंदिर! इसकी कहानी है बेहद अनोखी, एक महीने पहले यहां आने की जताई थी इच्छा

24

बॉलीवुड की शान रहे एक्टर धर्मेंद्र के निधन से उनके फैन्स को गहरा दुख लगा है. लोगों को अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उनके ही-मैन अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. इन्हीं में से धर्मेंद्र के एक फैन हैं, राजस्थान के प्रीतम कुमार सुथार. 63 साल के प्रीतम की दीवानगी धर्मेंद्र के लिए इतनी थी कि उन्होंने अपने फोटो स्टूडियो का नाम भी फेवरिट एक्टर के नाम पर रखा है. इस स्टूडियो का नाम है धर्मेंद्र कलर स्टूडियो.

पूरे स्टूडियो में अधिकांश धर्मेंद्र की फोटो ही देखने को मिलती है. इसके अलावा प्रीतम सुथार, धर्मेंद्र को भगवान मानते थे और उनकी पूजा और आरती भी करते थे. धर्मेंद्र के इस फैन ने अपने घर में उनका मंदिर बना रखा है. धर्मेंद्र अपने इस फैन से खास जुड़ाव रखते थे. धर्मेंद्र इस फैन को अपने घर के फंक्शंस में भी बुलाते थे.’

सोमवार को धर्मेंद्र के निधन की खबर सुनकर उनके इस फैन ने अपना फोटो स्टूडियो बंद कर दिया. कहा- मैं महीनेभर पहले उनसे मिलकर आया था, तब एकदम ठीक थे. मैंने उनसे महामंत्र का जाप भी करवाया था.

धर्मेंद्र ने लगा लिया था फैन को गले

बीकानेर के 63 वर्षीय प्रीतम कुमार सुथार बताते हैं- 1979 में फिल्म रजिया सुल्तान की शूटिंग के दौरान पहली बार धर्मेंद्र से मुलाकात हुई. इसके बाद हर साल उनके जन्मदिन पर मुंबई जाना परंपरा बन गई. 1985 में सुथार ने धर्मेंद्र कलर लैब की शुरुआत की. 8 दिसंबर 2010 को धर्मेंद्र का 75वां जन्मदिन, फिल्मों के 50 वर्ष और लैब के 25 वर्ष पूरे होने पर सुथार ने बीकानेर से मुंबई तक 1300 किमी साइकिल यात्रा कर अनोखे अंदाज में मनाया. प्रीतम ने कहा कि जैसे ही मैं मुंबई पहुंचा, धर्मेंद्र ने मुझे गले लगा लिया. उनकी आंखों में आंसू भी थे. तब उन्होंने कहा था कि मैं इस प्यार को शब्द नहीं दे सकता.

बीकानेर आने की इच्छा रह गई अधूरी

सुथार बताते हैं कि जब भी धर्मेंद्र बीकानेर शूटिंग के लिए आते, वह उनके साथ ही रहते. तकरीबन 1 महीने पहले ही मुंबई में हुई मुलाकात में धर्मेंद्र ने करीब घंटे भर बातचीत की और कहा मन है कि मैं जल्द ही फिर से एक बार बीकानेर आऊं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.