Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार: 8.5 महीने की गर्भवती नाबालिग का अवैध गर्भपात, नहर किनारे दफनाया नवजात का ... मुजफ्फरपुर में इंसानियत तार-तार: 87 दिन पहले लापता छात्रा कोलकाता व भागलपुर के रेड लाइट एरिया में बे... शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन: 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट... अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान का शव पहुँचा प्रयागराज: झांसी हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कसारी-मसारी में हो... दही हांडी उत्सव पर महायुति सरकार का बड़ा फैसला: खेल विकास कोष से ₹1.12 करोड़ मंजूर, 1.60 लाख गोविंदा... इलाहाबाद हाईकोर्ट की राज्य सरकार को कड़ी फटकार: गोवंश ले जाने पर वाहन जब्ती व नीलामी अवैध, ₹2 लाख मु... छिंदवाड़ा में कानून-व्यवस्था तार-तार! केबल चोरी के शक में 3 युवकों की बेरहमी से पिटाई, गले में कंटील... दही हांडी उत्सव से पूर्व महाराष्ट्र सरकार की बड़ी सौगात, 1.60 लाख गोविंदाओं को मिलेगा ₹10 लाख का मुफ... कांवड़ यात्रा: जहां मिट जाती हैं जाति और कुल-गोत्र की सीमाएं! जानें योगी सरकार में कैसे बनी सामाजिक ... मुरैना में रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड: छुट्टी पर आए फौजी ने पत्नी को मारी गोली, अस्पताल में ...

ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले हो जाएं सावधान! Amazon ने दी ‘वार्निंग’, मंडरा रहा है ये बड़ा खतरा, जानें क्या है मामला

20

Online Shopping करने वालों के बीच इस वक्त Black Friday Sale का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए Amazon ने करोड़ों यूजर्स के लिए एक जरूरी सिक्योरिटी वॉर्निंग को जारी किया है. कंपनी ने हाल ही में अपने कस्टमर्स को ईमेल भेजा है. अमेजन की इस सिक्योरिटी एडवाइज़री में कंपनी ने अपने एक्टिव यूजर्स से सावधान रहने के लिए कहा है.

कंपनी का कहना है कि ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले लोगों को ठग अपना निशाना बना रहे हैं, यही वजह है कि कंपनी ने फ्रॉड और स्कैम की बढ़ती संख्या के कारण ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों से सावधान रहने की अपली की है. Forbes के अनुसार, अमेजन के एक्टिव यूजर्स की संख्या लगभग 310 मिलियन (लगभग 31 करोड़) है.

फोर्ब्स का कहना है कि रिटेल सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी अमेजन अब स्कैमर्स और हैकर्स का प्राइम टारगेट बन गई है, यही वजह है कि इन साइबर क्राइम के बारे में यूजर्स को बताने के लिए अमेजन ने ईमेल भेजा है. इस ईमेल में कंपनी ने बताया कि स्कैम करने वाले आपकी पर्सनल या फाइनेंशियल जानकारी और अमेजन अकाउंट डिटेल्स जैसी सेंसिटिव जानकारी चुरा सकते हैं.

Scam और Fraud से खुद को कैसे बचाएं?

  • फेक मैसेज: स्कैम करने वाले डिलीवरी या अमेजन अकाउंट में दिक्कत बताते हुए फर्जी मैसेज भेजते हैं, इस तरह के मैसेज के आते ही तुरंत उसे डिलीट करें.
  • भ्रामक विज्ञापन: सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जाल में फंसाने के लिए बड़े डिस्काउंट वाले भ्रामक विज्ञापन दिए जाते हैं, इस तरह के विज्ञापन देखकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें.
  • ऑफिशियल चैनल का इस्तेमाल: फ्रॉड और स्कैम से बचने के लिए केवल ऑफिशियल अकाउंट का ही इस्तेमाल करें जैसे कि अमेजन ऐप और अमेजन की आधिकारिक साइट https://amazon.in/.
  • टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन: अकाउंट को प्रोटेक्ट रखने के लिए टू फैक्टर ऑथेंटिंकेशन को ऑन करना बेहद जरूरी है.

ध्यान दें: अमेजन ने अमेरिका में यूजर्स को ईमेल के जरिए ये वार्निंग दी है, भारत में रहने वाले यूजर्स भी अमेजन की सलाह मानते हुए स्कैम से खुद को सेफ रख सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.