Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

बड़ी साजिश नाकाम: पाकिस्तान से मंगवाए हैंड ग्रेनेडों सहित 2 गिरफ्तार

19

फाजिल्का: फाजिल्का की स्टेट स्पेशल पुलिस ने बड़ी साजिश नाकाम करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पाकिस्तान से मंगवाए 2 हैंड ग्रेनेड और एक पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 4 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जाएगी कि वे इन हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल कहां करने वाले थे।

इस बारे में जानकारी देते हुए स्टेट स्पेशल सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 2 हैंड ग्रेनेड और एक पिस्टल बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान विक्रम निवासी ढाणी प्रेम सिंह और टाहलीवाला चक बजीदा निवासी प्रभजीत सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों से बरामद हैंड ग्रेनेड पाकिस्तान से लाए गए थे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.