Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र... नोटबंदी के 10 साल और 'खजांची' का 10वां जन्मदिन, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला दिल्ली की जहरीली हवा और AQI आंकड़ों के अंतर पर CPCB की सफाई, पवन खेड़ा ने सरकार को घेरा हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नोएडा की आईटी कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत पूरे परिवार की... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ चौकी पर आतंकी हमला, लश्कर कमांडर लतीफ भट पर शक

शहर में पुलिस की एक Announcement से मची भगदड़, इधर-उधर भागे लोग…

28

जालंधर : शहर में उस समय भगदड़ मच गई ट्रैफिक पुलिस ने अचानक अनाउंसमेंट कर दी। दरअसल, अवतार नगर रोड़ और रिजेंट पार्क से झंडिया वाले पीर रोड़ (नो टॉलरेंस रोड़) पर सड़क पर गलत ढंग से खड़ी गाड़ियों के ऑनलाइन चालान काटे। इसके अलावा पुलिस ने एक स्टोर के बाहर खड़े दो पहिया वाहनों पर भी एक्शन लिया और अनाउंसमेंट करके भविष्य में इस तरह गाड़ियां न खड़ी करने के चेतावनी दी।

जोन इंचार्ज सुखजिंदर सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस ने रिजेंट पार्क से झंडिया वाले पीर रोड पर नो पार्किंग के बोर्ड लगे होने के बावजूद खड़ी पाई गाडियों के चालान काटे। उक्त रोड पर लाइनों में गाड़ियां खड़ी की हुई थी। पुलिस की मानें तो पहले भी इस रोड़ पर एक्शन लिया गया था लेकिन लोग दोबारा से नो पार्किंग में गाड़ियां खड़ी करके चले जाते है जिसके कारण जाम की स्थिती बनती है। वहीं अवतार नगर रोड़ पर एक ऑन लाइन शॉपिंग स्टोर के बाहर पार्किंग होने के बावजूजद दो भारी गिनती में दो पहिया वाहन खड़े मिले जिसकी पुलिस ने वीडियो बनानी शुरू की तो अंदर से डिलिवरी ब्वॉय अपने अपने बाइक हटाने लगे लेकिन पुलिस ने अधिकतर बाइक्स के चालान काटे।इंस्पैक्टर सुखजिंदर सिंह का कहना है कि आने वाले समय में इस रोड़ पर चैकिंग जारी रहेगी और अगर किसी ने नो पार्किंग जोन या फिर नो टालरेंस रोड पर वाहन खड़े किए तो उनके चालान किए जाएंगे।

फुटपाल चौक पर नगर निगम का सड़क पर खड़ा टैंकर बना मुसीबत
मंगलवार को सुबह से लेकर देर शाम तक फुटबाल चौक पर नगर निगम का पानी वाला टैंकर ट्रैफिक पुलिस और राहगीरों के लिए मुसीबत बना खड़ा रहा। टैंकर के कारण जाम भी लगता रहा जिसे हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने निगम के अधिकारियों से संर्पक भी किया लेकिन देर शाम तक टैंकर को नहीं हटाया गया जिसके कारण लोगों के साथ साथ ट्रैफिक पुलिस भी परेशान होती रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.