Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक...

बाल संप्रेक्षण गृह से फरार आरोपितों का नहीं सुराग, गवाहों की सुरक्षा बढ़ाई

55

ग्वालियर। संप्रेक्षण गृह से भागे हुए छह बाल अपचारियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। हालांकि पुलिस ने अपचारियों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी है। हालांकि पुलिस कह रही है कि फरार बाल अपचारियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भागे हुए बाल अपचारियों में तीन अपचारी बेटी बचाओ चौराहे पर हुई 16 वर्षीय छात्रा अक्षया यादव सनसनीखेज हत्या में नामजद हैं।

दरअसल, पूरा मामला गुरुवार की बह का है जब बाल संप्रेक्षण गृह में बाल अपचारियों को नहाने के लिए गरम पानी दिया जा रहा था। इसी दौरान गरम पानी काम करने वालों को गिराकर भाग निकले। पहले तो स्टाफ ने ही बाहर ढूंढा, जब नहीं मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। इस घटना के बाद पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई, क्योंकि इसमें नामजद तीन आरोपित सनसनीखेज मामलों में नामजद हैं। ऐसा बताया जा रहा है- जिस तरह यह लोग भागे हैं, उससे स्पष्ट है- पूरी प्लानिंग के साथ फरार हुए हैं। यह सभी बाल अपचारी साथ में ही रहते थे। अब बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो दरअसल, पूरा मामला गुरुवार की बह का है रहे हैं। इस घटना के बाद एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने तीन थानों की फोर्स बाल अपचारियों की तलाश में लगाई है।

बाल अपचारियों के भागने के बाद गवाहों की सुरक्षा को पुलिस ने बढ़ा दिया है। जिस छात्रा की हत्या हुई थी वह पूर्व डीजीपी सुरेन्द्र सिंह यादव की नातिन थी। उसकी हत्या का आरोप सुमित रावत नाम के बदमाश और उसके साथियों पर है। घटनाक्रम के मुताबिक मृतका सहेली सोनाली शर्मा के साथ स्कूटी से कोचिंग से लौट रही थी। तभी सुमित अक्षया की सहेली सोनाक्षी शर्मा पर हमला करने बेटी बचाओं चौराह पर पहुंचा था। बदमाश ने सोनाक्षी को टारगेट कर गोली चलाई थी, लेकिन गोली अक्षया को लग गई थी। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेजने के साथ नाबालिग आरोपितों को बाल सुधार गृह भेजा था। यही से 6 नाबालिग आरोपी भाग गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्याकांड के गवाओं के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

बताया जाता है कि गवाह को बयान बदलने के लिए धमकाया भी जा रहा था। गवाह के स्वजनों का आरोप है बाल संप्रेक्षण गृह के अंदर से यह लोग फोन का भी इस्तेमाल कर रहे थे, फिर भी लापरवाही बरती गई। इस मामले में लापरवाही बरतने वालों पर बड़ी कार्रवाई करने के निर्देश अफसरों ने दिए है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.