Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ranchi Hotwar Khelgaon News: झारखंड पुलिस को मिली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी, 22 से 2... Dhanbad Tundi News: गुलियाडीह गांव में जंगली हाथियों के हमले से सहायक शिक्षक की दर्दनाक मौत, ग्रामीण... Palamu MP Vishnu Dayal Ram Meeting: NHAI चेयरमैन के साथ बैठक, पलामू-गढ़वा में नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्... Dumri Giridih Road Crime: मैगी पॉइंट पर विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, मुख्य आरोपी पुलिस की ग... Shilpi Neha Tirkey Ranchi Visit: एशिया के प्रमुख मीट प्रोसेसिंग सेंटर को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की पह... Ranchi IT Park Project: झारखंड में बनेगा अत्याधुनिक आईटी पार्क, 75,000 हाई-टेक नौकरियों और निवेश पर ... Delhi Barapullah Phase 3 Inauguration: गृहमंत्री अमित शाह ने किया बारापूला फेज-3 कॉरिडोर का उद्घाटन,... ISIS Voice of Hind Case: एनआईए कोर्ट ने आईएसआईएस साजिश मामले में उमर निसार समेत चार को सुनाई जेल की ... Weather News in Hindi: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तू... Bhopal Khanugaon Riyaz Manzil Dispute: शत्रु संपत्ति कार्रवाई में नया मोड़, 25 नोटिसधारियों ने एसडीए...

Punjab में उप चुनावों को लेकर AAP की तैयारी शुरू, प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त

76

पंजाब में 4 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। उप चुनावों के चल ते आम आदमी पार्टी प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की सूची जारी की है। जालंधर वेस्ट सीट जीतने के बाद आम आदमी पार्टी बाकी सीटों पर भी मजबूती से आगे बढ़ना चाहती है। लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब में पांच विधानसभा सीटें खाली हो गई थीं, जिनमें से जालंधर पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल कर ली है, जबकि बाकी चार डेरा बाबा नानक, गिद्दड़बाहा, चाबेवाल और बरनाला विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे।

इसके मुताबिक आम आदमी पार्टी ने चारों सीटों पर प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। पार्टी ने डेरा बाबा नानक में कुलदीप सिंध धालीवाल को प्रभारी और अमनशेर सिंह शेरी कलसी को सह-प्रभारी, गिद्दड़बाहा में अमन अरोड़ा को प्रभारी और दविंदर सिंह लाडी को सह-प्रभारी, चब्बेवाल में हरजोत सिंह बैंस को प्रभारी और करमबीर सिंह घुम्मन को सह-प्रभारी और बरनाला में गुरमीत सिंह को मीत हेयर को प्रभारी और चेतन सिंह जोड़माजरा को सह- प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.