Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आगर मालवा जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा" का आयोजन, हजारों छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने लिया ... ईंधन बचत का संदेश देते हुए कलेक्टर, एसपी सहित जिला अधिकारी एक ही यात्री बस से गंगापुर जन विश्वास शिव... भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, फाइनल रिहर्सल में गूंजी जवानों की क... शिवपुरी के कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा जहरीला कोबरा: पकड़ते ही मुंह से उगला चंदन गोहेरा, सर्प मित्र ने... उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर लिखी किताब, 'नए भारत के चाणक्य' नाम से गरमाई सियासत मंडला में राशन वितरण का अनाज बर्बाद: कीट नियंत्रण फेल होने से गोदाम में कीड़े लगे, स्टेट सिविल कॉरपो... जबलपुर में देशभक्ति का अनूठा जुनून: उफनती नर्मदा नदी में एक हाथ में तिरंगा थामकर 7 किमी तैरे तैराक, ... मध्य प्रदेश के धार का प्रसिद्ध 'बाग प्रिंट' पहुंचा राष्ट्रपति भवन, 'एट होम' समारोह की बढ़ाएगा शोभा बालाघाट के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी और मलेरिया का कहर: डेढ़ माह में मासूमों की मौत, स्कूल ... जब क्लास में 'गुरुजी' बने गुना कलेक्टर: किशोर कन्याल ने ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को पढ़ाया पाठ, सिखाया '...

पंजाब में फौजियों से भरा Truck पलटा, जालंधर-पठानकोट हाईवे पर भीषण हादसा

18

टांडा उड़मुड़ : जालंधर–पठानकोट हाईवे पर दारापुर बाईपास के पास आज सुबह हुए सड़क हादसे में एक ही दिशा में जालंधर की ओर जा रहे आर्मी के ट्रक और एक कार की टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहन बेकाबू होकर सड़क पर पलट गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ और सभी सवार बाल-बाल बच गए।

हादसे के दौरान कार में सवार कमल, पुत्री कुलदीप सिंह निवासी नरायणगढ़ को चोट आई है, जिसे मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम, थानेदार बलजीत सिंह और आंचल ने प्राथमिक चिकित्सा दी। इसके साथ ही उन्होंने फौजी वाहन चला रहे बीरेंद्र यादव पुत्र राम धारी यादव निवासी लखनऊ, उसके साथी जवान, तथा कार चालक कुलदीप सिंह और उसकी पत्नी की मदद की और हाइड्रा की सहायता से सड़क को साफ करवाया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.