Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नेपाल के रसुआ में भीषण बाढ़ की त्रासदी: बिहार के चनपटिया के 3 मजदूर लापता, 4 साथी सुरक्षित लौटे मालदा में TMC ग्राम पंचायत प्रधान चेमानी बीबी पर बांग्लादेशी होने का आरोप: फर्जी दस्तावेजों से चुनाव... मराठा आरक्षण पर मनोज जरांगे का फिर आमरण अनशन: अंतरवाली सराटी में जुटे हजारों लोग, 58 लाख कुनबी रिकॉर... ग्रेटर नोएडा के हल्दोनी में दिल दहलाने वाली वारदात: 6 वर्षीय मासूम की गला दबाकर हत्या, CCTV से खुला ... 'मच्छर मारने के लिए तलवार न चलाएं': बॉम्बे हाई कोर्ट ने FDA को लगाई कड़ी फटकार, MCA के 5 रेस्टोरेंट्... मुंबई में ₹9 प्रति लीटर महंगा होगा दूध: 1 सितंबर से ₹102 थोक भाव, खुदरा में ₹107 तक पहुंच सकती हैं क... बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले VHP के सुझावों पर विवाद: पारंपरिक धार्मिक स्वरूप बनाए रखने पर जोर मुंबई में गैर-मराठियों के मराठी सीखने पर बोले छगन भुजबल; कुंभ मेला घोटाले पर सख्त, NCP विलय की खबरों... ममता बनर्जी पर कोलकाता पुलिस ने दर्ज की FIR: TMCP रैली में हाई कोर्ट के नियमों के उल्लंघन का आरोप, ह... दिल्ली में जलभराव पर LG संधू का सख्त एक्शन: 139 हॉटस्पॉट पर उतरेगा PWD, इंजीनियर-इन-चीफ से लेकर SE त...

मध्य प्रदेश में ठंड तोड़ रही रिकॉर्ड, 2 दिन की राहत के बाद फिर किटकिटाएंगे दांत

22

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल में इस बार सर्दी ने अपना अलग रिकॉर्ड बनाया है. नवंबर के माह में लगातार 15 दिनों से भोपाल में कड़ाके की सर्दी पड़ी है. बीती रात भी भोपाल का न्यूनतम तापमान औसतम 9.4 डिग्री तक रहा. ऐसा करीब 80 साल बाद हुआ है, जब पिछले 15 दिनों से भोपाल, इंदौर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही हो और तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया हो.

भोपाल के अलावा नरसिंहपुर, नौगांव, राजगढ़ में भी तापमान 10 डिग्री से कम रहा. वहीं इंदौर में 11.7 तापमान रिकॉर्ड किया गया. हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक कड़ाके की सर्दी से राहत रहेगी.

लगातार कड़ाके की सर्दी के बाद भी दिन और रात के तापमान में तीन गुना तक का अंतर रहता है, इसलिए रात में भले ही कड़ाके की सर्दी पड़ रही हो, लेकिन दिन में सर्दी से राहत रहती है. राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 9.4 रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 27.7 रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिक ई. दिव्या के मुताबिक “सबसे ज्यादा तापमान में गिरावट रात 11 बजे के बाद आ रही है, जबकि सुबह धूप निकलने के बाद तापमान फिर बढ़ने लगता है.

नवंबर माह में कड़ाके की सर्दी की वजह वे हिमाचल में समय से पहले हुई बफबारी को बताती हैं. बर्फबारी से राजस्थान का रेगिस्तान भी जल्दी ठंडा होता है. हिमाचल और रेगिस्तान की ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश की रातों में सर्दी बढ़ा रही हैं.

अब सर्दी से मिलेगी राहत

हालांकि कड़ाके की सर्दी से अब अगले 4 दिनों तक राहत की उम्मीद जताई जा रही है. मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक स्ट्रेट ऑफ मलक्का से दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बने हवा का निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है. यह 24 नवंबर तक बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी के ऊप डिप्रेशन बना सकता है. इसके आने वाले दिनों में और तेज होने की संभावना है. इसके चलते आने वाले 2-4 दिनों तक सर्दी से थोड़ी राहत मिल सकती है. तापमान में 2 से 3 डिग्री का उतार-चढ़ाव आ सकता है.

कहां कितना रहा तापमान

  1. भोपाल में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री, अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
  2. पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
  3. ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री, अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
  4. इंदौर में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री, अधिकतम तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
  5. उज्जैन में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
  6. जबलपुर में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.