Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हरियाणा के हांसी जिले के राखीगढ़ी गांव से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे छह दोस्तों की सड़क हादसे... हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर और पैतृक गांव मिर्जापुर में मनाई दीपावली, प्रदेशवास... लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर भावुक हुए हरियाणा के मंत्री अनिल विज, 1990 के पहले उपचुनाव की यादें की... हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण मिड्डा ने मोची दोस्त की दुकान पर मनाई अनोखी दीपावली, चाय की चुस्किय... फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर में दिवाली की रात बड़ा हादसा, पटाखे के रॉकेट से एक दर्जन झुग्गियों में ल... दीपोत्सव के अगले दिन हरियाणा के कई शहरों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब, जानिए अपने शहर का हाल रेवाड़ी के बावल कृषि विश्वविद्यालय परिसर में तेंदुए की दहशत, दिवाली की शाम जंगली जानवर दिखने से मचा ... हरियाणा के पलवल में दीपावली की रात खूनी संघर्ष, नेशनल हाईवे पर खाना देने को लेकर हुए विवाद में युवक ... कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा, चाचा की अस्थियां विसर्जित करने के दौरान नहर में डूबा 24 वर्षीय युवक— ... करनाल के सग्गा गांव में दीपावली की रात खूनी संघर्ष, राइस मिल के फोरमैन की कस्सी से वार कर हत्या

गरबा महफ़िल में मुस्लिम युवक की हुई भागीदारी, तिलक और प्रसाद के साथ निभाए गए रीति-रिवाज़

32

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नवरात्रि के दौरान आयोजित एक गरबा कार्यक्रम में उस समय विवाद की स्थिति बन गई जब मुस्लिम समुदाय का एक युवक डांस करने पहुंच गया। आयोजन समिति और हिंदू संगठनों ने नियम तय किए थे कि गैर हिंदुओं को प्रवेश नहीं मिलेगा, इसके बावजूद युवक गरबा में शामिल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, रोटरी क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सोमवार रात शाकिब नवाब नाम का युवक पहुंचा। वहां मौजूद सनातन क्षेत्रीय मंच के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया और देवी की प्रतिमा के सामने ले जाकर माथे पर तिलक लगाया, जयकारे लगवाए, प्रसाद खिलाकर प्रणाम करवाया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

नियमों के खिलाफ पहुंचा युवक

गरबा आयोजन समिति ने पहले ही साफ कर दिया था कि गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसको लेकर 21 सितंबर को बैठक हुई थी, जिसमें नियमावली तय कर पुलिस को भी सूचित किया गया था। समिति का कहना है कि उनका उद्देश्य धार्मिक माहौल को शुद्ध और सुरक्षित बनाए रखना है।

हिंदू संगठनों की सख्त चेतावनी

सनातन क्षेत्रीय मंच के सदस्य कुणाल चालीस गांवकर ने बताया कि नवरात्रि के दौरान बनाए गए सुरक्षा बल का काम है कि किसी आयोजन में अश्लीलता, फूहड़ता या गैर हिंदुओं की एंट्री न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे भी यदि ऐसे मामलों की जानकारी मिलेगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वक्फ बोर्ड की अपील

वहीं, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुस्लिम युवाओं से अपील की है कि वे गरबा जैसे धार्मिक आयोजनों से दूर रहें। उनका कहना है कि यदि किसी की धार्मिक आस्था मूर्ति पूजा में नहीं है तो ऐसे आयोजनों में शामिल होना उचित नहीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.