Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस पलटी, नवजात की मौत, मां गंभीर रूप से घायल

18

बैतूल : मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र में आज मंगलवार तड़के जननी 108 एम्बुलेंस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें एक नवजात शिशु की मौत हो गई, जबकि प्रसूता सहित परिवार की महिलाएं घायल हो गईं। हादसा सुबह करीब पांच बजे दीपामंडई रेलवे गेट के पास हुआ, जब एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में जा गिरी और पलट गई। सूत्रों के अनुसार दीपामंडई गांव निवासी दिलीप इवनाती की पत्नी कलसिया बाई ने घर पर ही बच्चे को जन्म दिया था। प्राथमिक जांच और इलाज के लिए परिवार जननी एम्बुलेंस से बोरदेही अस्पताल जा रहा था। वाहन में कलसिया बाई, नवजात, उनकी मां और सास सवार थीं।

परिजनों का आरोप है कि एम्बुलेंस तेज रफ्तार से दौड़ रही थी और घाटी के रास्ते पर चालक नियंत्रण खो बैठा। नवजात करीब एक घंटे तक वाहन में दबा रहा और जब तक बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। हालांकि चालक ओंकार ने सफाई दी कि सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एम्बुलेंस फिसलकर पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बोरदेही अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें आमला सिविल अस्पताल रेफर किया गया।

डॉक्टरों के अनुसार प्रसूता को हल्की चोटें आई हैं, जबकि अन्य परिजन खतरे से बाहर हैं। इस बीच नवजात की मौत को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। परिजनों का कहना है कि बच्चा एम्बुलेंस में जीवित था, जबकि चालक का कहना है कि वह पहले से मृत था। सच्चाई का पता लगाने के लिए पोस्टमाटर्म कराया जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे ने परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है। परिजनों ने एम्बुलेंस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कारर्वाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.