Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

छापामार कार्रवाई कर रसोई गैस के 14 सिलेंडर जब्त

51

ग्वालियर: जिले में घरेलू गैस का दुरूपयोग रोकने के लिये विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इस कड़ी में जिला प्रशासन की खाद्य शाखा की टीम द्वारा विभिन्न सात प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई कर रसोई गैस के 14 सिलेंडर जब्त किए। साथ ही प्रतिष्ठानों के संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। कलेक्टर रुचिका चौहान ने रसोई गैस का दुरुपयोग रोकने के लिए लगातार छापामार कार्रवाई करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।

प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक विपिन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को बालाजी कैफे एण्ड रेस्टोरेंट, ताऊ जनरल स्टोर, मुम्बई पावभाजी एवं बड़ा पाव, पवन रजक स्टोर, पहलवान छोले वाला व संजना छोले भटूरे की दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान इन दुकानों से घरेलू गैस के 14 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। जब्त किए गए सिलेंडर राधे इंडेन गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में रखे गए हैं। साथ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। प्रतिष्ठानों के संचालकों के खिलाफ द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय तथा वितरण विनियमन) आदेश के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

बीएड कालेजों की जांच करवाने जेयू पहुंची एनएसयूआई

जीवाजी विश्वविद्यालय से संबद्घता प्राप्त बीएड कालेजों पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने जीवाजी विश्वविद्यालय और ईओड्ब्ल्यू में ज्ञापन सौंपा है। छात्र नेताओं ने जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन सौंप कर कालेजों की जांच किए जाने की मांग की है। इसमें उन्होंने कालेज के भवन, वहां नियुक्त शिक्षकों के दस्तावेज सहित अन्य आवश्यक तथ्यों की निष्पक्ष रूप से जांच किए जाने की मांग की है। इसी आरोप के साथ छात्र नेता वंश महेश्वरी ने अपने साथियों के साथ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में भी अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।

सडक पर गंदगी फैलाने पर वसूला जुर्माना

सड़क पर गंदगी फैलाने वालों से जुर्माना वसूला गया। शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते सड़क पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि वार्ड 58 में विवेकानंद चौराहे पर खाने पीने का सामान विक्रय करने वाले ठेले संचालक ने डस्टबिन नहीं रख रखी थी। खाने पीने की सामग्री और गंदगी खुले में फेंकी जा रही थी जिसके चलते दो ठेला वालों पर कार्रवाई करते हुए 1500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.